फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में हादसा, पांच की मौत: 26 दिन पहले ही कौनेन की हुई थी शादी, रेहाना की नहीं छूटी मेंहदी

Mon, 02 Jun 2025 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

Chitrakoot Accident News: चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident 5 Killed in Road Accident Groom Married 26 Days Ago Among the Dead
chitrakoot accident - फोटो : संवाद
Chitrakoot News : चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार मोड के पास पिकअप और डीसीएम की सीधी भिडंत में पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बैंड बाजा पार्टी के सदस्य, एक बराती है। सभी मृतक नवयुवक हैं। एक युवक की तो पांच मई को ही शादी हुई थी।


बल्हौरा निवासी हसनैन ने बताया कि उसका भाई कौनेन अली (27) पड़ोसी मुन्ना अली की बरात में जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। इसमें भाई की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया कि भाई की पांच मई को शादी हुई थी। 
 
Chitrakoot Road Accident 5 Killed in Road Accident Groom Married 26 Days Ago Among the Dead
मृतक बच्चा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा निवासी मृतक बच्चा (45) के तीन बेटा रामबाबू, छोटू, सचिन और तीन बेटी केतकी, क्रांति, किरन व पत्नी सुइया देवी हैं। मृतक बैंड पार्टी में बैंजो बजाने का काम करता था। जो रजवा उर्फ भइयन के बैंड पार्टी में काम करता था।
Chitrakoot Road Accident 5 Killed in Road Accident Groom Married 26 Days Ago Among the Dead
मृतक संतराम की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
सखौंहा निवासी देवनाथ ने बताया कि उसके चाचा संतराम (38) के एक बेटा अनुज कुमार व तीन बेटी मानवी, मानसी, शालिनी और पत्नी गुडिया उर्फ संतोषी देवी हैं। मृतक बैंड पार्टी में हार्न मशीन बजाने का काम करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident 5 Killed in Road Accident Groom Married 26 Days Ago Among the Dead
मृतक राम साहू की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
बल्हौरा निवासी पिकअप चालक रामू साहू (32) गांव के ही मुन्ना अली की बारात में पिकअप लेकर जा रहा था। जो बांदा जिले के कालिंजर जा रही थी। उसकी पत्नी सोनिया देवी व छह माह की बेटी है।

 
विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident 5 Killed in Road Accident Groom Married 26 Days Ago Among the Dead
मृतक दुर्गा रैदास की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
हन्ना विनैका निवासी रामभजन ने बताया कि उसका भाई दुर्गा रैदास (30) की बारात जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पत्नी पूजा देवी, दो बेटा चांद व सागर और दो माह की बेटी जान्वी है। उसके तीन भाई रामभजन, मनोज व छेद्दू हैं। जिनका हाल बेहाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed