फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबको रुला रहीं मासूम की लाश को दूध पिलाते इस दुखियारी मां की तस्वीरें...

Mon, 06 Mar 2017 11:53 PM IST
संजय बाजपेई, अमर उजाला, कानपुर
संजय बाजपेई, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
child was killed in accident family members blocked highway
वीर की लाश को छाती से चिपकाये रोती उसकी मां नन्हीं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवराजपुर में एक दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत के बाद सुध बुध खो चुकी मां को देखकर हर किसी की आंखें भर आईं। ऊदौनिवादा निवासी वीरेन्द्र और नन्हीं के इकलौते बेटे वीर सिंह (5) को काल बनकर आए एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।    

 

सबको रुला रहीं मासूम की लाश को दूध पिलाते इस दुखियारी मां की तस्वीरें...

child was killed in accident family members blocked highway
वीर की लाश को लेकर रोते-बिलखते घरवाले - फोटो : अमर उजाला

वीरेन्द्र सिंह की पांच बेटियों के बाद वीर ने जन्म लिया था। वीर सबसे छोटा था और सबका लाडला भी था। वीर की खून से लथपथ लाश को अपनी गोद में लिटाकर उसकी मां नन्हीं दूध पिला रही थी। मां नन्हीं सुध बुध खो चुकी थी कह रही थी अभी मेरा बेटा दूध पीकर खड़ा हो जाएगा। 

सबको रुला रहीं मासूम की लाश को दूध पिलाते इस दुखियारी मां की तस्वीरें...

child was killed in accident family members blocked highway
हाईवे जाम किए गांव वाले

शिवराजपुर के अईमां मजरा के अधौनिवादा गांव निवासी वीरेन्द्र की पत्नी नन्हीं अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। टेम्पो से नन्हीं वीर को लेकर उतरी ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने शिवराजपुर के पास मासूम वीर को कुचल दिया। वीर का बुरी तरह से सिर कुचल चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको रुला रहीं मासूम की लाश को दूध पिलाते इस दुखियारी मां की तस्वीरें...

child was killed in accident family members blocked highway
दुर्घटनास्थल पर लगी पुलिस फोर्स

वीर सिंह और नन्हीं की पांचों बेटियों सोनाली, गोल्डी, शीलू, सोनम, पूजा, खुशबू का छोटे भाई वीर सिंह को इस हालत में देखकर रो-रोकर बुरा हाल था। कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। वहीं वीर की लाश को नन्हीं अपनी छाती से चिपकाये बीच सड़क पर बैठी थी। गुस्साये ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के बाद हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed