{"_id":"60da1da58ebc3ec3093dc857","slug":"change-of-religion-case-ed-may-come-to-investigate-the-property-of-mohammad-umar-gautam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का मामला: मोहम्मद उमर गौतम की संपत्ति की जांच करने आ सकती ईडी, जांच में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का मामला: मोहम्मद उमर गौतम की संपत्ति की जांच करने आ सकती ईडी, जांच में बड़ा खुलासा
Tue, 29 Jun 2021 07:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण के आरोपी मोहम्मद उमर गौतम के जिले में फैले नेटवर्क की जांच के बाद प्रयागराज टीम लौट गई है। हालांकि अब उमर की संपत्ति को खंगालने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के जिले में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जिले के रहने वाले मोहम्मद उमर गौतम के पकड़े जाने के बाद एटीएस की एक टीम पिछले चार दिनों से जिले में डेरा डाले थी। टीम उमर के बारे में उसके गांव पंथुआ और ससुराल खेसहन समेत अन्य स्थानों से जुड़ी हर जानकारी की गहराई से छानबीन कर रही थी। उमर का जिले में कई जगहों के यहां आने-जाने के साक्षय भी टीम ने जुटाए हैं। इसके बाद एटीएस रविवार की रात प्रयागराज लौटी गई। उमर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। उमर के यहां भी कई जगहों पर फंडिंग किए जाने की सूचना टीमों के पास है। उमर की पैतृक संपत्ति भी काफी है। संपत्ति का राज खंगालने के लिए ईडी की टीम कभी भी जिले में आ सकती है।
Trending Videos
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम
- फोटो : amar ujala
आयोग को आज भेजी जा सकती है रिपोर्ट
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से डीएम और एसपी से नुरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिला प्रशासन को तीन दिन का मौका मिला था। प्रशासन आज आयोग को रिपोर्ट भेज सकता है। एसडीएम सदर प्रमोद झा, नाएब तहसीलदार विकास पांडेय, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी राजेश सोनकर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव और डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह की टीम नूरुल हुदा स्कूल की जांच कर रही थी।

धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल
- फोटो : amar ujala
टीम ने स्कूल के सभी बच्चों, उनके अभिभावकों, प्रबंध कमेटी और समस्त स्कूल स्टाफ के बयान लिए थे। अब टीम के समस्त अधिकारियों को अपनी-अपनी रिपोर्ट देनी है। आज सभी अधिकारियों की रिपोर्ट एकसाथ जोड़कर डीएम और एसपी अपनी रिपोर्ट बनाएंगे और आयोग को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण मामले में नुरुलहुदा स्कूल की साढ़े तीन घंटे चली जांच
धर्मांतरण के आरोपी मोहम्मद उमर गौतम का नुरुलहुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल से कनेक्शन सामने आने के बाद रविवार को जिला प्रशासन की एक टीम स्कूल परिसर में जांच करने पहुंची। जांच रिपोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को भेजी जाएगी। जांच के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। धर्मांतरण मामले में थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा निवासी मोहम्मद उमर के पकड़े जाने के बाद एटीएस जिले में डेरा डाले है। उमर पर शहर के लखनऊ बाईपास रोड स्थित नुरुलहुदा स्कूल में धर्मांतरण कराने का आरोप है।

उमर के स्कूल कनेक्शन की भूमिका खंगालने पहुंचे अधिकारी
हालांकि मोहम्मद उमर का स्कूल में काफी दिनों से आना-जाना रहा है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। धर्मांतरण के आरोप को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जांच करने एसडीएम प्रमोद झा, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विकास पांडेय समेत पांच सदस्यों की टीम रविवार दोपहर दो बजे पहुंची। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। स्कूल करीब एक साल से लॉकडाउन के चलते कम ही खुला है। जिसके बाद गेट के सीसीटीवी फुटेज प्रशासन ने सुरक्षित किए हैं। जिससे स्कूल में आने-जाने वालों का पता लग सकेगा।