फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण का मामला: आदित्य की मां आईएफडी के खिलाफ छेड़ेंगी मुहिम, उमर गौतम के बारे में एक और खुलासा

Mon, 28 Jun 2021 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Religion Conversion case: Aditya's mother will launch a campaign against IFD, another disclosure about Umar Gautam
आदित्य गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में धर्मांतरण का शिकार आदित्य गुप्ता ने शनिवार को मंदिर जाकर माथा टेका। इसके साथ ही नारियल फोड़कर अपनी श्रद्धा जताई। इसका श्रेय उनके माता-पिता को है जो लगातार अपने बेटे की काउंसलिंग कर रहे थे। आदित्य की मां ने आईएफडी के खिलाफ मुहिम छेड़ने का फैसला किया है। धर्मांतरण के मामले में एसटीएफ ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगाता गिरफ्तारियां शुरू कर दी थीं। इसके बाद आदित्या उर्फ अब्दुल घर लौट आया था। आदित्य की मां लक्ष्मी ने बताया कि घर वापसी के बाद आदित्य के व्यवहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। आदित्य करीब डेढ़ साल से मंदिर नहीं जा रहा था। लंबे समय बाद आदित्य शनिवार को शिव मंदिर गया और नारियल फोड़कर मत्था टेका। आदित्य को एटीएस की एक विशेष टीम और उसके माता-पिता लगातार व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए काउंसलिंग कर रहे थे।




 
Religion Conversion case: Aditya's mother will launch a campaign against IFD, another disclosure about Umar Gautam
धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala
बेटे के व्यवहार में बदलाव के बाद उसकी मां ने आईएफडी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलने का फैसला किया है। धर्मांतरण के लिए गिरोह के सदस्यों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। सोशल मीडिया पर मूक बधिर बच्चों के लिए हिंदू धर्म व अन्य विषयों पर कोई वीडियो नहीं है। जिसका फायदा उठाकर गिरोह के सदस्यों ने  सोशल मीडिया पर (आईएफडी) इस्लामिक फेडरेशन ऑफ डेफ द्वारा अपने धर्म का गुड़गान और दूसरे धर्मों को गलत बताते हुए सैकड़ों वीडियो तैयार किए गए हैं।

 
Religion Conversion case: Aditya's mother will launch a campaign against IFD, another disclosure about Umar Gautam
आदित्य गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
चूंकि मूक बधिर बच्चों के लिए केवल एकमात्र वही प्लेटफार्म था, इसलिए जो भी उस प्लेटफार्म पर गया वह फंस गया। जिसके चलते आदित्या की मां लक्ष्मी ने फैसला लिया है कि वह ऐसे बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और धर्मांतरण से बचने के लिए वीडियो तैयार करेंगी और सोशल मीडिया पर वायरल करेंगी। जिससे कि  कोई मूक बधिर बच्चा गिरोह का शिकार न हो सके। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Religion Conversion case: Aditya's mother will launch a campaign against IFD, another disclosure about Umar Gautam
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण के मामले में एक और मामला प्रकाश में आया है। धर्मांतरण करने वाले युवक युवती सोशल मीडिया पर उमर गौतम को बेगुनाह बताते हुए अपना वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। खुलासे के बाद प्रत्येक दिन लाखों के व्यूज मिल रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद एटीएस इस पर नजर लगाए हुए है। मामले में लखनऊ, कानपुर और नोएडा की टीम अपने-अपने कंट्रोल रूम से इन पोस्ट की निगरानी में जुट गई है। धर्मांतरण के मामले में एटीएस ने मोहम्मद उमर गौतम और कांजी जहांगीर को गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन
Religion Conversion case: Aditya's mother will launch a campaign against IFD, another disclosure about Umar Gautam
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
उनकी गिरफ्तारी के बाद धर्म परिवर्तन करने वाले युवक और युवतियों ने उमर गौतम को बेगुनाह बताते हुए सोशल मीडिया पर लड़ाई छेड़ दी है। दो दिन पहले से शुरू हुई इस हैशटैग पर सभी तरह के वीडियो डाले जा रहे हैं। जिसमें एटीएस की कार्रवाई, सरकार की मंशा और उमर गौतम को बेगुनाह बताया जा रहा है। वहीं दूसरा वीडियो उमर गौतम की बेटी ने पोस्ट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed