{"_id":"6680517e32847226050115c4","slug":"celebration-of-india-s-victory-celebrations-in-kanpur-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत की जीत के जश्न में आधी रात खुशियों से सराबोर हुआ कानपुर, कहीं फूटे पटाखे तो कहीं बजे ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 World Cup: भारत की जीत के जश्न में आधी रात खुशियों से सराबोर हुआ कानपुर, कहीं फूटे पटाखे तो कहीं बजे ढोल
Sun, 30 Jun 2024 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल छा गया। शहर में भी जैसे ही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया वैसे ही जगह-जगह खेलप्रेमी सड़कों पर आकर आतिशबाजी व हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाने लगे। इसके अलावा लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा किया। आईसीसी के सबसे पहले टी-20 विश्वकप को भारत ने वर्ष 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद शनिवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद इतिहास दोहराया।
कानपुर में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही टीम इंडिया एकदिवसीय और टी-20 दोनों ही विश्वकप को जीतने वाली पहली टीम भी बन गयी है। भारत ने वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला तथा वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरे वनडे विश्वकप जीता था।
कानपुर में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसी वर्ष टीम इंडिया अपने ही देश में हुए वनडे विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने से चूक गयी थी। शहर में भारत के टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच को देखने के लिये कई जगह बड़ी-बड़ी स्क्रीनव होटल-रेस्टोरेंट में खासे इंतजाम किये गये थे। लोगों ने पहले ही पटाखे लेकर रखे थे। जो भारत की जीत मिलते ही जमकर छुड़ाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
चाइनामैन कुलदीप यादव के घरवालों व कोच ने देखा मैच
टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम को अपनी शानदार गेंदबाजी से खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शहर के चाइनामैन कुलदीप यादव के घरवालों ने भी जमकर खुशियां मनायी। कुलदीप के कोचकपिल पांडे व उनकी एकेडमी के साथी खिलाड़ियों ने अपने चहेतेके विश्व चैम्पियन बनने पर जमकर जश्न मनाया।
टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम को अपनी शानदार गेंदबाजी से खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शहर के चाइनामैन कुलदीप यादव के घरवालों ने भी जमकर खुशियां मनायी। कुलदीप के कोचकपिल पांडे व उनकी एकेडमी के साथी खिलाड़ियों ने अपने चहेतेके विश्व चैम्पियन बनने पर जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
कानपुर में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा केसीए के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने भी भारतीय टीम को बधाई देने के साथ ही कुलदीप को भी अपनी शुभकामनाएं दींं।