{"_id":"5af728c24f1c1bdf408b4ca0","slug":"cbi-investigation-in-unnao-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांडः CBI के शिकंजे में 'जल्द ही कई और भी', अब तक हुई कार्रवाई पर एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांडः CBI के शिकंजे में 'जल्द ही कई और भी', अब तक हुई कार्रवाई पर एक नजर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
जांच करती सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर किशोरी से दुष्कर्म और उनके भाई अतुल सेंगर और गुर्गों के खिलाफ किशोरी के पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई को जांच शुरू शुरू किए आज एक महीना पूरा हो चुका है। विधायक और उनके भाई सहित कई आरोपी जेल में हैं। हर बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही सीबीआई के शिकंजे में जल्द ही कई और भी आ सकते हैं।
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
गांव में ही रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायिक हिरासत में किशोरी के पिता की मौत की घटना में सीबीआई को जांच करते हुए रविवार को एक महीना पूरा हो रहा है। इस एक महीने की जांच में सीबीआई माखी थाने से लेकर गांव में विधायक घर में कई बार जांच कर चुकी है। दिल्ली से फोरेंसिक टीम बुलाकर दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का डेमो भी किया गया। विधायक को कई दिनों तक कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है।
पाक्सो कोर्ट में चल रहे मुकदमे के अलावा सीबीआई में दर्ज हत्या के मुकदमे की जांच में सीबीआई कई लोगों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। टीम पिछले सप्ताह कई दिनों तक शहर में ही डेरा डाले रही। सीबीआई की जांच को एक महीना पूरा होने के साथ ही 9 दिन बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद को इस प्रकरण में अब तक हुई जांच की दूसरी बार स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। चार्ज शीट दाखिल करने के लिए सीबीआई के पास रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से 90 दिन यानी 13 जुलाई तक का वक्त है। विधायक के प्रकरण में सख्त रुख अपनाए उच्च न्यायालय को सीबीआई 21 मई को जांच रिपोर्ट की प्रगति बताएगी।

लोगों में बहस का मुद्दा बना मामला
भाजपा विधायक पर लगे आरोपों की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी (सीबीआई) कर रही है। प्रकरण में विधायक और उन पर दर्ज कराए गए मुकदमों का नतीजा क्या होगा, यह बहस का मुद्दा बना है। कुछ लोग विधायक के आरोप मुक्त होने की उम्मीद जता रहे हैं। विधायक के पक्ष में उनके समर्थक लगातार शांति मार्च निकाल कर विधायक को निर्दोष बता रहे हैं। वहीं कई समर्थक पूजन-हवन कर विधायक के जल्द से जल्द आरोपमुक्त होने की कामना कर रहे हैं।

अब तक हुई कार्रवाई पर एक नजर
दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर, सह आरोपी शशि सिंह को सीबीआई की कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में उन्नाव जेल भेजा गया था। इसके बाद किशोरी की मां की ओर से लगाई गई आपत्ति के बाद बुधवार को सीतापुर जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे में विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर व चार अन्य आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं। विधायक की वाई श्रेणी की सुरक्षा को शासन ने वापस ले लिया है। वहीं पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाज में लापरवाही पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. डीके द्विवेदी को निलंबित किया गया है।

इन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई
3 अप्रैल को किशोरी के पिता से हुई मारपीट के मामले में विधायक के दबाव में लीपा पोती करने के मामले में एसआईटी की जांच के बाद तत्कालीन सफीपुर सीओ कुंवर बहादुर सिंह, तत्कालीन माखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामराज शुक्ला, सिपाही लक्ष्य कुमार शुक्ला, अशोक सेन और मोहित कुमार को निलंबित किया जा चुका है। सीबीआई इन पुलिस कर्मियों से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। सरकार ने घटना के समय तैनात रहीं एसपी पुष्पांजलि का तबादला कर दिया है।