फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: दुष्कर्म मामले में कटघरे में यूपी सरकार तो सीबीआई को मिली जांच, हुआ एक और बड़ा खुलासा

Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate kuldeep singh sengar case
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म कांड रायबरेली की घटना के बाद सुर्खियों में आए विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण ने एक बार फिर उनके करीबियों की धड़कने बढ़ा दी हैं। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज मुकदमे में अधिकतर वह नाम शामिल हैं जिनसे 15 माह पहले सीबीआई कई चक्रों में गहन पूछताछ कर चुकी है।


 
Unnao Rape Case News: cbi investigate kuldeep singh sengar case
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
रायबरेली की घटना में नाम दर्ज होने से लोगों में दहशत है। 4 अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पिटाई और ठीक चार दिन बाद उसकी मौत के मामले ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो जांच सीबीआई को सौंप दी गई। पीड़िता की मां व चाचा ने उस वक्त तहरीर में जो नाम दिए थे उनमें कई ऐसे हैं जिन्हें पुलिस ने कुलदीप सेंगर का रसूख देखते हुए मुकदमे में शामिल ही नहीं किया था।

 
Unnao Rape Case News: cbi investigate kuldeep singh sengar case
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई की जांच में पीड़िता के चाचा ने पूर्व की तहरीर का जिक्र किया था तो सीबीआई ने उनसे भी कई चक्रों में पूछताछ की थी, जिनके नाम पुलिस ने मुकदमे में शामिल नहीं किए थे। 28 जुलाई की घटना में दर्ज किए गए मुकदमे में विधायक के भाई, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख समेत अधिकांश वहीं नाम हैं जिन्हें पुलिस ने पूर्व में अभयदान दिया था। 15 माह बाद फिर से विधायक के करीबियों को सीबीआई का डर सताने लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate kuldeep singh sengar case
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सहआरोपी शशि सिंह - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
4 जून 2017 को माखी गांव से एक 17 साल की किशोरी को गांव के ही शुभम व उसका साथी कानपुर के चौबेपुर निवासी अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब आठ महीने बाद किशोरी मिली तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की गुहार पर भी माखी थाने में कार्रवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate kuldeep singh sengar case
कुलदीप सिंह सेंगर
तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर और पड़ोस की एक महिला शशि सिंह के जरिए बहाने से घर बुलाकर रेप और इसके बाद उसके गुर्गों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसमें माखी थाने की पुलिस ने खेल किया था। जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed