फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब मिला सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा

Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
after Supreme Court order unnao misdeed victim family and advocate get crpf security
उन्नाव स्थित पीड़िता के घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार और वकील को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा दिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता के गांव में सीआरपीएफ के जवान भेजे गए हैं। पीड़िता के वकील अजेंद्र अवस्थी को भी चार सीआरपीएफ जावानों के सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

 
after Supreme Court order unnao misdeed victim family and advocate get crpf security
दुष्कर्म पीड़िता के गांव में दहशत का माहोल कायम है - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कोर्ट के आदेश में गुरुवार देर शाम को उन्नाव डीएम ने पीड़िता की मां को 25 लाख रुपये का चेक भी लखनऊ डीएम के हाथों भिजवाया था। इस सब के बीच हर किसी की जुबान पर एक ही बात है और वो यह है कि जिस पीड़िता की कभी पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी उसे अब सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा मिला है। दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लापरवाही हुई। एएसपी की जांच में इसका खुलासा हुआ तो उन्होंने सुरक्षा में लगे तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

 
after Supreme Court order unnao misdeed victim family and advocate get crpf security
दो ट्रकों से सीआरपीएफ जावन दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
मामले में पांच दिन से जांच चल रही थी। चार अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो उच्च न्यायालय ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के निर्देश पुलिस को दिए थे। उच्च न्यायालय के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में कांस्टेबल सुदेश कुमार, कांस्टेबल रूबी पटेल, व अनीता देवी को तैनात किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Supreme Court order unnao misdeed victim family and advocate get crpf security
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
28 जुलाई को दुष्कर्म पीड़िता, चाची और मौसी के साथ रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने वकील महेंद्र सिंह के साथ उनकी कार से जा रही थी। गुरुबख्शगंज में रहस्यमय हुए कार हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची उसकी मौसी की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के वक्त पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे।

 
विज्ञापन
after Supreme Court order unnao misdeed victim family and advocate get crpf security
पीड़िता के वकील को भी मिली है सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल उठे तो आईजी जोन लखनऊ एसके भगत ने एसपी एमपी वर्मा को जांच के निर्देश दिए। एसपी ने एएसपी विनोद कुमार पांडेय से जांच कराई। गुरुवार को एएसपी ने एसपी को  जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही की पुष्टि हुई। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के गनर सुदेश कुमार, कांस्टेबल रूबी पटेल और सुनीता को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सभी पर विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed