{"_id":"5f5e126009f4430c540d8161","slug":"three-children-died-due-to-lightning-one-scorched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कुदरत के कहर ने तीन बच्चों समेत चार को मौत की नींद सुलाया, परिजनों की हालत देख रोई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कुदरत के कहर ने तीन बच्चों समेत चार को मौत की नींद सुलाया, परिजनों की हालत देख रोई हर आंख
Sun, 13 Sep 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के राजापुर में तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्लीमल के मजरा दुबे का पुरवा के पास रविवार दोपहर बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली की चपेट में आने से सात बकरियों की भी मौत हो गई।
बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर लगभग तीन बजे आसमान में अचानक बादल गरजे और बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिवकलेश, गुड्डा व राधा की मौके पर मौत हो गई और धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
मौके पर मौजूद लगभग दो दर्जन बकरियों में से सात बकरियां भी मर गईं। घटना की जानकारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान चिल्लीमल करुणेश मिश्रा ने बताया कि गाव के पश्चिम हार में बिजली गिरने से इतनी बड़ी घटना हुई।

घटना स्थल पर पड़ी बच्चों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गमगीन परिजनों को ढांढस बंधाया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। कृषक बचोली पुत्र सुकुरवा की जो सात बकरियां मरी हैं, उसे प्रत्येक बकरी के हिसाब से तीन हजार रुपये दिलाया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिजली की चपेट में आने से हलवाई की मौत
मानिकपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी हलवाई छोटू केशरवानी (23) पुत्र नत्थू बिजली की चपेट में आने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मानिकपुर कस्बा निवासी मिठाई की दुकान में हलवाई का काम करने वाले छोटू केशरवानी रविवार की शाम को घर में थे।

बिजली गिरने से सात बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वह घर की छत पर मुंडेर के पास बैठे थे, तभी अचानक आसमान में बादल गरजने के बाद बिजली गिरी तो वह उसकी चपेट में आ गए और छत से नीचे जमीन पर आ गिरे। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।