फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: युवक को अंधा कर भीख मंगवाने का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने इनको बनाया सरगना

Wed, 04 Jan 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Case of blinding a young man for begging in Kanpur, charge sheet filed against three accused
Human Trafficking Case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नौबस्ता के मछरिया निवासी सुरेश मांझी के हाथ-पैर तोड़ और आंखों में केमिकल डालकर अंधा कर भीख मंगाने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली के नागलोई निवासी राज नागर और उसकी मां आशा देवी को सरगना बनाया है। फरार एक अन्य युवती की तलाश में दबिश दी जा रही है।



करीब सात महीने पहले सुरेश मांझी को नौकरी का लालच देकर विजय अपने साथ ले गया था। कुछ दिन अपने घर रखा था। इसी दौरान उसे अंधा कर दिल्ली के भिखारी गैंग को बेच दिया था। एक महीने तक उससे भीख मंगवाते रहे। सुरेश की तबीयत बिगड़ी तो अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में कानपुर छोड़कर फरार हो गए थे।

मामले में पुलिस ने 10 नवंबर को किदवईनगर के नटवनटोला निवासी राज नागर व उसकी मां आशा देवी को गिरफ्तार किया था। दोनों दिल्ली के नागलोई में रहकर भीख मंगवाने का काम करते थे। उधर, विजय ने दिसंबर के पहले सप्ताह में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Case of blinding a young man for begging in Kanpur, charge sheet filed against three accused
Human Trafficking Case - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विजय और उसकी बहन तारावती मुख्य आरोपियों के इशारे पर ही सुरेश को उनके पास ले गया था। यहां उसको अंधा करके भीख मंगवाई गई।

Case of blinding a young man for begging in Kanpur, charge sheet filed against three accused
Human Trafficking Case - फोटो : अमर उजाला

तारावती का अब तक नहीं लगा सुराग
पुलिस ने दावा किया था कि भिखारी गैंग में विजय की बहन तारावती भी शामिल है। उसने सुरेश मांझी के हाथ-पैर तोड़े थे। खुलासे के बाद से वह फरार है। डीसीपी ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस का कहना है कि तारावती की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of blinding a young man for begging in Kanpur, charge sheet filed against three accused
Human trafficking - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नौबस्ता निवासी सुरेश मांझी को उसके परिचित मछरिया निवासी विजय ने नौकरी का झांसा देकर बंधक बना लिया था। हाथ-पैर तोड़े थे और आंखें फोड़ दी थी। उसके बाद राज नागर के हाथों उसको 25 हजार रुपये में बेच दिया था। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरेश से भीख मंगवाते थे।

विज्ञापन
Case of blinding a young man for begging in Kanpur, charge sheet filed against three accused
Human Trafficking Case - फोटो : अमर उजाला

सुरेश ने बताया था कि मुझे दिल्ली से लाने के बाद जिन लोगों ने मुझे खरीदा था। उन लोगों ने मछरिया निवासी विजय से कहा कि मुझे इस लड़के के बदले दूसरा लड़का दो। हालत बिगड़ने पर मुझे वापस कानपुर सेंट्रल स्टेशन ले आए और दूसरी जगह बेचने की तैयारी करने लगे। इसके बाद मुझे किदवई नगर लेबर मंडी के पास लाकर छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed