फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा में छह की मौत: हवा में तीन बार खाई पलटी... फिर 30 फीट नीचे गिरी बस, यात्रियों ने बयां की मंजर; तस्वीरें

Mon, 05 Aug 2024 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Aug 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
Up Accident News Car Carrying Devotees Crashes Through Divider on Agra-Lucknow Expressway
Up Accident News - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे बालाजी से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन (बाएं से दाएं) पर पहुंच गई। इस दौरान रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस, कार से टकराकर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर किनारे 30 फीट खंदी में पलट गई।हादसे में कार सवार कन्नौज निवासी मां-बेटे समेत तीन लोगों और बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले बस यात्रियों में अमेठी व लखीमपुरखीरी निवासी थे। तीसरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। करीब एक घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार और बस में फंसे लोगों को निकाला। सभी 42 घायलों को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह कार सवार को झपकी आनी बताई गई है।

 
Up Accident News Car Carrying Devotees Crashes Through Divider on Agra-Lucknow Expressway
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के गधइया ऊसर गांव निवास मोनू सिंह (35) अपने 13 वर्षीय बेटे प्रिंस उर्फ रिंकू, मां चंदा (70), दोस्त मोहित यादव (30), तालग्राम कस्बा नौसारा निवासी सचिन (22) व सचिन का भाई प्रद्युम्न (15) के साथ शुक्रवार को बाला जी दर्शन करने के लिए अपनी कार से गए थे। मोनू कार चला रहा था।

शनिवार शाम को सभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में खरगपुर सरैया के पास किलोमीटर संख्या 129 पर मोनू को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से आगरा वाली लेन पर पहुंच गई।
Up Accident News Car Carrying Devotees Crashes Through Divider on Agra-Lucknow Expressway
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उस मार्ग (आगरा लेन) पर सवारियों को लेकर रायबरेली से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस कार से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे नीचे जा गिरी। बस में करीब 60 से ज्यादा सवारियां थीं। हादसे में बस में सवार याशिर अल्वी (18) पुत्र मेराजय निवासी निखई जेर मस्जिद कासिमपुर जिला अमेठी, लखीमपुखीरी के भड़तरिया गांव निवासी ओमप्रकाश (50) अशर्फी समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Accident News Car Carrying Devotees Crashes Through Divider on Agra-Lucknow Expressway
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बयां की मंजर
रात लगभग साढ़े 12 बज रहा था। रायबरेली से नई दिल्ली के लिए सवारियां लेकर चली स्लीपर एसी बस में हर कोई अपनी सीट पर आराम कर रहा था। कोई मोबाइल चलाकर सोने के मूड में था तो कोई सुकून से सो रहा था। इसी बीच एक्सप्रेसवे पर अचानक धमाके सी आवाज आई और बस से लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। बस में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Up Accident News Car Carrying Devotees Crashes Through Divider on Agra-Lucknow Expressway
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
तेज धमाके साथ करीब 30 फीट नीचे गिरी। इस दौरान तीन पर पलटी खाने के बाद बस सीधी खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम करीब एक घंटे की मशक्कत करके सभी को बस से निकालकर आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed