{"_id":"66adc384d1e934ae5e038c88","slug":"up-weather-updates-imd-predict-good-rain-expected-in-southern-part-of-uttar-pradesh-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: फिर कमजोर पड़ा मानसून!... लेकिन आज इन जिलों में होगी भारी बारिश; यहां वज्रपात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: फिर कमजोर पड़ा मानसून!... लेकिन आज इन जिलों में होगी भारी बारिश; यहां वज्रपात की चेतावनी
Sat, 03 Aug 2024 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
UP Weather
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून फिलहाल दोबारा कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश का पूर्वानुमान था। बृहस्पतिवार की रात पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाकों में अच्छी बारिश हुई लेकिन शुक्रवार को दिन में मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सिमट कर रह गई। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में 14.8 मिमी. और बुलंदशहर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Trending Videos
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लो प्रेशर बेल्ट के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है। अच्छी बारिश के लिए अगले दो से दिन इंतजार करना होगा।
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ओरई में 36.2 डिग्री और नजीबाबाद और बुलंदशहर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में गाजीपुर में सबसे कम 21.5 डिग्री सेल्सियस तो गोरखपुर में 23.6 डिग्री और बाराबंकी में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन रुक-रुक हो रही बारिश से गिरा तापमान फिर चढ़ा
दो दिन ठीकठाक हुई बारिश से जहां तापमान में कमी आई, गोरखपुर में शुक्रवार को तीखी धूप के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का रुख छह अगस्त तक ऐसे ही बना रहेगा।
दो दिन ठीकठाक हुई बारिश से जहां तापमान में कमी आई, गोरखपुर में शुक्रवार को तीखी धूप के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का रुख छह अगस्त तक ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह तक 29 मिमी बारिश दर्ज की। लेकिन पूरे दिन तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञ अश्वनी कुमार ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी, डेहरी, बांकुरा, कोलकाता और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है।
