फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंचल खरबंदा की मौत का मामला: परिजन बोले- साजिश के तहत वायरल किए जा रहे ऑडियो-वीडियो

Wed, 24 Nov 2021 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Nov 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Businessman wife death case in kanpur, audio-videos being made viral under conspiracy
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आंचल खरबंदा की मौत के बाद से एक के बाद एक वायरल हो रहीं कॉल रिकॉर्डिंग व वीडियो को लेकर उनके परिजनों का कहना है कि आंचल ससुराल वालों से त्रस्त हो चुकी थीं। आए दिन की प्रताड़ना सहने की क्षमता खत्म हो चुकी थी।

उनका दावा है कि साजिश के तहत कॉल रिकॉर्डिंग व वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। यह अधूरा सच है। केवल एक पहलू उजागर कर खुद को बेगुनाह साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। आंचल के भाई अक्षय ग्रोवर ने कहा कि सूर्यांश और निशा आंचल को हर तरह से प्रताड़ित करते थे। कई बार विवाद हुआ।

मगर हमेशा यह प्रयास किया गया कि बहन का परिवार बचा रहे। इसलिए विवाद के बाद बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। उसके बावजूद मेरी बहन पर बर्बरता की गई।
Businessman wife death case in kanpur, audio-videos being made viral under conspiracy
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
अक्षय का कहना है कि जिस तरह से रिकॉर्डिंग व वीडियो वायरल हो रहे हैं उससे साफ है कि सूर्यांश व उसका परिवार काफी दिनों से इसकी साजिश रच रहा था। जैसे ही आंचल की मौत हुई वैसे ही एक के बाद एक रिकॉर्डिंग व वीडियो वायरल किए जाने लगे।
Businessman wife death case in kanpur, audio-videos being made viral under conspiracy
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्डिंग व वीडियो में केवल सूर्यांश का पक्ष है। आंचल पर की गई बर्बरता की कहानी उससे गायब है। अक्षय ने दावा किया कि उनके पास सूर्यांश व उसके परिवार के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। रिकॉर्डिंग व वीडियो होने का भी दावा किया है। जल्द ही वह पुलिस को सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman wife death case in kanpur, audio-videos being made viral under conspiracy
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आखिर वायरल करने वाले कौन हैं
आंचल की मौत के दूसरे ही दिन से रिकॉर्डिंग व वीडियो वायरल होने लगे थे। पुलिस का सीधे तौर पर इनकार है कि उनकी तरफ से कुछ भी वायरल नहीं किया जा रहा है। यहां तक पुलिस अफसर कह रहे हैं कि सोशल मीडिया के जरिये ही उनको रिकॉर्डिंग व वीडियो मिले। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसके पीछे कौन है। 
विज्ञापन
Businessman wife death case in kanpur, audio-videos being made viral under conspiracy
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
जांच में शामिल होंगे सभी तथ्य
केस की विवेचना एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह कर रहे हैं। वह वायरल हो रहे वीडियो व रिकॉर्डिंग को जांच में शामिल करेंगे। इसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है। दूसरी तरफ राज्य महिला आयोग की टीम भी इन तथ्यों का सत्यापन कर जांच कर रही है। पुलिस को निर्देशित भी किया है कि साक्ष्यों के आधार पर मजबूत विवेचना करें। जिससे कोई भी आरोपी बच न पाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed