फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कहीं वीवीपैट हुई खराब तो कहीं ईवीएम ने दिया धोखा, आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच मतदान जारी

Mon, 21 Oct 2019 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
by-election voting continued in kanpur and chitrakoot
मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट और चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग रहीं हैं। सुहाने मौसम के बीच मतदाताओं में मतदान करने का उत्साह देखते ही बन रहा है लेकिन इस सब के बीच शिकायतों का भी दौर जारी है। कहीं पर वीवीपैट मशीन खराब हुई है तो कहीं पर ईवीएम ने धोखा दिया। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था नहीं की गई। 


 
by-election voting continued in kanpur and chitrakoot
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर विधानसभा सीट पर बूथ संख्या 299 नगर महापालिका गुजैनी और बूथ संख्या 07 गुरुनानक इंटर कॉलेज नारायनपुरवा में बीएलओ ने नही बांटी पर्ची। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 212 इटवा में और बूथ संख्या 151 में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। जिसकी वजह से मतदान प्रभावित हुआ। ग्रामीण बिना वोट डाले वापस हो रहे हैं।

 
by-election voting continued in kanpur and chitrakoot
सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा नहीं। विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी, सीवी रमन इंटर कॉलेज, सिटी मॉडल स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल से आ रहीं हैं शिकायतें। कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के 349 पोलिंग नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम को लेकर आई दिक्कत है। इसके लिए टेक्निकल टीम भेजी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
by-election voting continued in kanpur and chitrakoot
दिव्यांग को मतदान के बाद फूल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सात जगहाें पर वीवीपैट मशीन बदली गई है। बूथ संख्या - 205 (महात्मा गांधी विजय नगर ), 338 (विशबर्नाथ बालिका कॉलेज बर्रा 7), 233(कानपुर उत्पादत्ता परिषद दादा नगर), 247 प्रकाश विद्या मंदिर दबौली), 253(प्रकाश विद्या इंटर कॉलेज कक्ष 7), 263 (विश्मभरनाथ  कॉलेज रतनलाल नगर), 174 ( नगर महाविद्यालय प्रविधिक स्कूल तिकुन्निया पार्क शास्त्री नगर ) इसमें शामिल है।

 
विज्ञापन
by-election voting continued in kanpur and chitrakoot
फर्स्ट वोटर का मिला खिताब तो खिल उठा चेहरा - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यायल मसवानपुर की बूथ संख्या 88 में ईवीएम मशीन में खराबी। बूथ संख्या 37 और 38 एपीपी बालिका विद्यालय पांडुनगर में लाइट न होने से मतदाता परेशान। चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 75 सुरौधा नवीन मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन हुई खराब। आधे घंटे बंद शुरु हो सकी मशीन। इस दौरान मतदान के लिए मतदाता हुए परेशान। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed