{"_id":"5dac28e38ebc3e015105d3da","slug":"more-than-three-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-nine-candidates-on-manikpur-assembly-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: मानिकपुर विधानसभा सीट पर तीन लाख से अधिक वोटर आज करेंगे नौ प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: मानिकपुर विधानसभा सीट पर तीन लाख से अधिक वोटर आज करेंगे नौ प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला
Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों में रविवार को पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा का चुनाव का प्रचार शनिवार को खत्म होने के बाद मतदान की तैयारियां प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी कर ली है। चित्रकूट इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को रविवार सुबह मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए एक दिन पूर्व से ही बसो व वाहनों को अधिग्रहित कर लिया गया है। 305 मतदान केन्द्र एवं 410 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसके लिए कर्मचारी 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।मानिकपुर विधानसभा में कुल तीन लाख 38 हजार 534 मतदाता कुल 9 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें एक लाख 84 हजार 132 पुरूष व एक लाख 54 हजार 395 महिला और 7 अन्य मतदाता हैं। मानिकपुर विधानसभा में 21 अक्टूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिसके लिए 305 मतदान केन्द्र एवं 410 मतदेय स्थल बनाए गए है। 513 ईवीएम तथा 533 वीवीपैट (रिजर्व सहित) तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी
- फोटो : अमर उजाला
18 सौ मतदान कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है।। 65 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। 66 वीडियो रिकार्डिग कैमरा मैन रहेंगे। समस्त 14 मतदेय स्थलों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। 48 बूथो पर वेब कास्टिंग कराई जायेगी। बूथों से सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार स्थित प्रसारण कक्ष में होगा।
विज्ञापन
निर्देश देते डीएम एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मतगणना तक अन्तिम 72 घंटों के लिए व्यय अनुवीक्षण टीमों के अन्तर्गत एफएसटी एवं एसएसटी की संख्या दोगुनी 6 प्रति टीम कर दी गयी है। जनपद की अर्न्तराज्यीय एवं अन्तरा-राज्यीय सीमाओं की 24 घण्टे नियुक्त मजिस्टेट एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है।