{"_id":"5eef0ff88ebc3e42f20fc2dd","slug":"bsp-leader-brutally-murdered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता हत्याकांड: सिर्फ 20 सेकेंड में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला गए हत्यारे, सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता हत्याकांड: सिर्फ 20 सेकेंड में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला गए हत्यारे, सामने आया ये सच
Mon, 22 Jun 2020 02:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू की हत्या भाड़े के शार्प शूटरों से कराई गई। सटीक मुखबिरी के चलते बदमाश पिंटू के कार से उतरने के बाद महज 15 से 20 सेकेंड में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चलते बने। पुलिस की अभी तक की जांच में प्रापर्टी का विवाद ही हत्या की प्रमुख वजह लग रही है।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए पुलिस पुराने विवाद से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही पुलिस राजनीतिक रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक घर से निकलते ही बाइक सवार बदमाश नरेंद्र की कार के पीछे लग गए।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रेश के घर के बाहर जैसे ही नरेंद्र कार से उतरा, उस पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मुताबिक जिस तरह चंद सेकेंड में वारदात हुई, उससे तो तय है कि बदमाश पेशेवर हैं। साजिश किसी और ने रची और इन्हें भाड़े पर बुलाकर हत्या करवाई गई। नरेंद्र ने जिनपर जानलेवा हमला किया था और जिन्होंने नरेंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने उन सभी को रडार पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
दो बाइकों से थे बदमाश, एक पर लगा था पुलिस का लोगो
पिंटू पर गोली बरसाने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बदमाश दो पल्सर बाइक से हैं। एक लाल और दूसरी काली। लाल पल्सर पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। फुटेज की मदद से पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शहर के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस को फुटेज जारी कर अलर्ट किया है।

मौके पर जांच करते एडीजी और एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार प्रभु
- फोटो : amar ujala
तीन साल पहले भी मारी गई थी गोली
प्रॉपर्टी विवाद में पिंटू सेंगर को तीन साल पहले 17 जनवरी 2017 में भी चकेरी में गोली मारी गई थी। तब गोली उनके कंधे पर लगी थी। पिंटू ने चकेरी के ही पप्पू स्मार्ट और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अभी चल रहा है। पुलिस इस मामले के आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।