फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साजिश या सजा': राजमिस्त्री की नृशंस हत्या, डंडों से पीटा...चेहरे-गर्दन पर किए वार, फिर बायीं आंख भी निकाली

Fri, 02 Jun 2023 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of mason in Unnao, first beaten with sticks, stabbed on face and neck, then left eye gouged out
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में राजमिस्त्री राजेश प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को मिला मृतक का मोबाइल घटना के खुलासे में अहम कड़ी साबित हो रहा है। जिस महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है उससे, मृतक की रोजना घंटों बात होती थी। बुधवार को भी चार बार में करीब पौन घंटे बात हुई थी।



पुलिस ने महिला का मोबाइल भी खंगाल रही है। रामपुर अखौली निवासी राजमिस्त्री राजेश की हत्या की घटना में पुलिस को अहम सुराग मिला है। मृतक के मोबाइल से पता चला है कि उसकी भिटवा गांव निवासी महिला से काफी दिनों से बातचीत होती थी। दोनों के बीच दिन में कई बार घंटो बातचीत होती थी।

राजेश (मृतक) का महिला के घर अक्सर आना-जाना रहता था। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति व इसी भिटवा गांव में ही रहने वाले दो अन्य युवकों को उठाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए उठाई गई महिला का पति भी मजदूर है। राजेश जहां भी काम करने जाता था, उसके पति को साथ लेकर जाता।

Brutal murder of mason in Unnao, first beaten with sticks, stabbed on face and neck, then left eye gouged out
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

तीन युवकों से होती थी महिला की बातचीत
इसी वजह से राजेश का उसके घर भी आना-जाना बना रहता था। महिला से नजदीकी का आरोप है कि उसके तीन युवकों से भी बातचीत होती थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर ही है कि हत्या में महिला व उसका पति भी शामिल है या फिर उन लोगों ने हत्या कि, जिनसे इस महिला की बातचीत होती है।

Brutal murder of mason in Unnao, first beaten with sticks, stabbed on face and neck, then left eye gouged out
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

मृतक की साइकिल गुम, शव के पास मिला मोबाइल-अंगौछा
जांच करने पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर मृतक राजेश प्रजापति की साइकिल नहीं मिली है। शव से करीब 15 मीटर की दूर पर मृतक का गमझा, खून से सना एक डंडा और करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर भिटवा चौराहे के पास मृतक का मोबाइल पड़ा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of mason in Unnao, first beaten with sticks, stabbed on face and neck, then left eye gouged out
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

परिवार का था सहारा, बच्चे काम में बटाने लगे थे हाथ
मृतक राजेश ने खेती के साथ राजमिस्त्री का काम कर परिवार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था। बच्चों में अविनाश, विशाल, अभिषेक और अमन ने जितना पढ़ा उन्हें पढ़ाया। बच्चों के बड़े होने के बाद परिवार की माली स्थिति सही न होने से वह भी पिता का हाथ बटाने लगे थे।

विज्ञापन
Brutal murder of mason in Unnao, first beaten with sticks, stabbed on face and neck, then left eye gouged out
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

हत्यारों ने डंडों से पीटा, धारदार हथियार से किए वार
राजमिस्त्री घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। गुरुवार सुबह उसका गांव से छह किमी दूर जंगल में मिला। खून से सना एक डंडा भी घटनास्थल पर मिला है। मृतक के चेहरे पर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। हत्यारे ने बायीं आंख भी निकाल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed