फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती की निर्मम हत्या: घर में खून से लथपथ मिला था शव, करीबी पर जा कर अटकी आशंका की सुई, मिले हैं ये अहम सुराग

Fri, 16 Dec 2022 06:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 06:10 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of girl in Banda, needle of apprehension stuck on close one, police got important clues
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में घर में सोई युवती की बुधवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह पिता ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा, तो प्रधान और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।



पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के मुन्ना ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह बेटी को जगाने के लिए कमरे की कुंडी खटखटाई तो आवाज नहीं हुई। इस पर मकान में घूमकर पहुंचा, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला।

अंदर तख्त पर बेटी भोला देवी (20) का शव खून से लथपथ मिला। बिस्तर से रजाई नीचे गिरी हुई थी। धारदार हथियार से बेटी की गला रेतकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में वह, बेटी भोला देवी और उसकी भाभी पूनम ही थीं।

Brutal murder of girl in Banda, needle of apprehension stuck on close one, police got important clues
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Brutal murder of girl in Banda, needle of apprehension stuck on close one, police got important clues
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

सुबह उठकर परिजनों को हुई जानकारी
युवती भोला देवी (20) पुत्री मुन्ना प्रसाद कुरील अपने घर में अलग कमरे में सोई थी। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए थे। देर रात में कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और घटना को अंजाम दिया। सुबह परिजन उठे, तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of girl in Banda, needle of apprehension stuck on close one, police got important clues
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बेटी के साथ रहता था पिता, बहू का अलग चूल्हा
पोस्टमार्टम हाउस में भोला देवी के पिता मुन्ना प्रसाद ने बताया कि वह मोची का काम करता है। पत्नी मुन्नी देवी का तीन साल पहले निधन हो गया था। दो बेटे और तीन पुत्रियां थीं। बड़ा बेटा अतुल कुमार, पुष्पा देवी और रोशनी देवी विवाहित हैं। भोला देवी और प्रशांत का विवाह नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Brutal murder of girl in Banda, needle of apprehension stuck on close one, police got important clues
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बड़ा बेटा अतुल जबलपुर (मध्य प्रदेश) में कमाता है। उसकी पत्नी पूनम देवी यहां घर में रहती है। छोटा बेटा प्रशांत कुमार हरियाणा में रहता है। दो जुलाई 2022 को तीसरे नंबर की बेटी रोशनी देवी की शादी में सभी घर आए थे। उसके बाद वह सब चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed