फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का जाल: प्रेम-प्रसंग बना युवक की हत्या का कारण, हमलावर ने पहले बाप-बेटे को बांधा, फिर दी ऐसी दर्दनाक सजा

Thu, 17 Nov 2022 05:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 05:35 AM IST
विज्ञापन
Love affair became the reason for the murder of a young man in Banda
मृतक बेटा और घायल पिता - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे युवक की नौकर ने साथी के साथ धारदार हथियार से हत्या कर दी। बचाने आए युवक के पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस घटना की वजह प्रेम प्रसंग मान रही है।



मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के तरसिया डेरा निवासी देवलाल निषाद (55) अपने बेटे राजू निषाद (28) के साथ खेत की रखवाली करने गए थे। वहां उनके साथ खेत की रखवाली करने वाला नौकर बबेरू थाना क्षेत्र के भटौली निवासी रामरूप निषाद (30) भी था। रात में पिता-पुत्र झोपड़ी में पड़ी चारपाई पर सो गए।

Love affair became the reason for the murder of a young man in Banda
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

रात करीब एक बजे रामरूप ने अपने एक साथी के साथ पिता-पुत्र को मछली पकड़ने वाले जाल से बांध दिया और चापड़ से हमला कर दिया। राजू की मौके पर ही मौत हो गई। बचा रहे देवलाल को घायल कर दिया।घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले। घायल ने रात में ही कोतवाली बबेरू और घर में परिजनों को सूचना दी। आसपास खेतों में सो रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए।

Love affair became the reason for the murder of a young man in Banda
मृतक राजू निषाद - फोटो : अमर उजाला

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश सिंह व कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर खून के नमूने लिए। डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। पिता की तहरीर पर रामरूप समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर एसपी ने बताया कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग आ रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love affair became the reason for the murder of a young man in Banda
सीएचसी बबेरू में रोती बिलखती मृतक राजू की पत्नी राधा - फोटो : अमर उजाला

बहन की सगाई से पहले उठी भाई की अर्थी
घायल देवलाल के छोटे भाई शिव प्रसाद ने बताया कि देवलाल के पास आठ बीघा खेती है। खेती से परिवार का गुजर-बसर होता है। उनके दो पुत्र थे। बड़ा रामभवन और राजू छोटा था। इनके अलावा चार पुत्रियां हैं। गुड़िया और केला शादीशुदा हैं। उमा और माया की शादी नहीं हुई है। उमा की सगाई के लिए बुधवार को पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव जाना था। राजू की शादी हो चुकी थी। घर में पत्नी राधा और दो छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
Love affair became the reason for the murder of a young man in Banda
घायल देवलाल निषाद - फोटो : अमर उजाला

आरोपी का पांच साल से था आना-जाना
युवक की हत्या में आरोपी रामरूप भटौली गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित है। घायल देवलाल ने बताया कि रामरूप करीब पांच साल से उनके पास आता-जाता है। वह उनके खेत की रखवाली करता था। रामरूप के पिता अपनी जमीन वगैरह बेच चुके हैं। इसका एक भाई है, जो फतेहपुर में रहता है। आरोपी के चाचा रामऔतार निषाद का भटौली गांव में ही घर है।  घटना के समय वह उनके खेत की रखवाली कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed