फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व बीडीसी सदस्य को कुल्हाड़ी से काटा: सोते हुए सिर पर किया था वार, पत्नी बोली- किसी से नहीं थी रंजिश

Sun, 26 Feb 2023 11:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of farmer in Banda, he was hit on the head with an axe, wife said no one had enmity
banda farmer murder - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में खेत में फसल की कटाई करा रहे किसान पूर्व बीडीसी सदस्य पर अज्ञात लोगों ने हमला कर करीब 10 मीटर तक घसीटा। इसके बाद सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी और फरसा से वार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह खेत पर पहुंचे मृतक के भाई और पुत्र को फसल के बीच में शव पड़ा मिला।



पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल से खुरपीनुमा चाकू बरामद किया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर चंद्रायल गांव निवासी मोतीलाल यादव उर्फ नन्ना (50) गांव में कमलाकांत त्रिपाठी की तकरीबन 50 बीघा जमीन बंटाई पर लिए था।

शनिवार सुबह वह मटर और मसूर की फसल की कटाई कराने खेत पर गया था। शाम को उसकी पुत्री सरवन खाना देने और जानवरों का चारा लेने गई थी। देर शाम चारा लेकर घर आ गई थी। रात में जब किसान घर नहीं आया तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो बंद मिला।

Brutal murder of farmer in Banda, he was hit on the head with an axe, wife said no one had enmity
banda farmer murder - फोटो : अमर उजाला

परिजन यह सोचकर कि हो सकता है कि खेत में ही सो गए हों, वह नहीं गए। रविवार की सुबह छोटा भाई राजाबाबू और पुत्र लवकुश खेत पर गए तो मोतीलाल का शव पड़ा मिला। उन्होंने थाने में सूचना दी। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार, सीओ राकेश कुमार, फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए।

Brutal murder of farmer in Banda, he was hit on the head with an axe, wife said no one had enmity
banda farmer murder - फोटो : अमर उजाला

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी या फरसा से वारकर हत्या है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी या फरसा से सिर में पीछे से वार कर हत्या लग रहा है। गोली मारे जाने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of farmer in Banda, he was hit on the head with an axe, wife said no one had enmity
banda farmer murder - फोटो : अमर उजाला

किसी से नहीं थी कोई रंजिश
मृतक किसान के घर में पत्नी बिल्लो यादव, दो पुत्र लवकुश और दिलकुश व दो पुत्रियां सरवन और सुधा हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी बिल्लो व पुत्री सरवन ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक बंटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करते थे। फसल कटाई के लिए वह खेत में रुक गए थे।

विज्ञापन
Brutal murder of farmer in Banda, he was hit on the head with an axe, wife said no one had enmity
banda farmer murder - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में किसान की साइकिल, चारा और कुल्हाड़ी मिली
घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना हुआ चाकू भी बरामद किया है। मृतक की साइकिल, उसमें लदा चारा और कुल्हाड़ी भी खेत के रास्ते में खड़ी मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने किसान को बुलाया होगा, तो वह साइकिल खड़ी करके खेत पर गया होगा। घटनास्थल और मृतक किसान के घर की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed