फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में युवती की निर्मम हत्या: पहले सिर पर मारा डंडा...फिर घोट दिया गला, नाजुक अंग में नहीं मिली चोट

Fri, 24 Feb 2023 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of a girl in Unnao, no injury found in her delicate body part
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के असोहा कोतवाली क्षेत्र में घास लेने गई युवती की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। डंडे के वार से सिर में पीछे की तरफ गहरी चोट मिली है। गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।



गुरुवार दोपहर बाद परिजनों ने खेत पर शव जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने छह युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। इनमें तीन गांव और तीन पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 साल की युवती सरसों के खेत में गई थी।

देर तक घर न आने पर चाची खेत पर पहुंची, तो उसका अर्द्धनग्न शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।  गुरुवार को पैनल में शामिल पाटन पीएचसी के डॉ. राहुल वर्मा, बिछिया सीएचसी के डॉ. अमित अग्रवाल और जिला महिला अस्पताल की डॉ. निधि दुबे ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।

Brutal murder of a girl in Unnao, no injury found in her delicate body part
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में युवती के सिर के पीछे पहले मोटे डंडे से वार करने और फिर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।  दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

Brutal murder of a girl in Unnao, no injury found in her delicate body part
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह एएसपी शशिशेखर फिर गांव पहुंचे और उठाकर लाए गए लोगों से पूछताछ करने के साथ गठित टीम के प्रभारियों से भी बात की। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रिपोर्ट अभी हम लोगों को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of a girl in Unnao, no injury found in her delicate body part
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से लापता सहेली मामा के घर मिली 
हत्या के पहले युवती गांव की सहेली के साथ खेत पर काम कर रहे माता-पिता से मिलने गई थी। उसके बाद वह घर आकर फिर घास लेने चली गई थी। हत्या के बाद साथ रही सहेली का कहीं पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश करना शुरू की।

विज्ञापन
Brutal murder of a girl in Unnao, no injury found in her delicate body part
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

वह गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर बहरौरा बुजुर्ग गांव में मामा के यहां मिली। उसने बताया कि भाभी से विवाद के चलते वह मामा के यहां ही रहती है। मंगलवार को मृतका के चचेरे भतीजे का जन्मदिन था। उसी में वह शामिल होने आई थी। बुधवार को सहेली और उसके माता-पिता से मिलने के बाद लौट गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed