फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में हैवानियत: सामुहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी छात्रा की हत्या, सीसीटीवी से सिरा पकड़ने में जुटी पुलिस

Fri, 24 Feb 2023 06:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 06:26 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of girl student after gangrape in Unnao, police engaged in getting leads from CCTV
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के परियर इलाके में देर रात लापता हुई किशोरी का शव घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के छत विक्षत हालत में मिला था। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला कि किशोरी की रात करीब 11 बजे एक दोस्त से मां के मोबाइल से बात हुई थी।

इसके बाद ही लापता हुई थी। इस फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की है। युवक के तीन और दोस्तों को भी कोतवाली ले गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम को घटनास्थल से करीब 1400 मीटर की दूर एक वैन दिखी है।

घर के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में रात करीब 12 बजे एक ओमनी वैन युवती के घर से मेन रोड पर जाते दिखी है। चार युवक भी वैन से उतरते दिखे हैं। वैन रात करीब दो वापस भी आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवकों की तलाश कर रही है। हालांकि चेहरे काफी धुंधले होने से पुलिस को काफी मुश्किलें हो रही हैं।

Case of murder of girl student after gangrape in Unnao, police engaged in getting leads from CCTV
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

मृतका के पिता कुवैत में रहते हैं। छात्रा घर पर मां और दो भाइयों के साथ रहती थी। पड़ोस में रहने वाले चाचा परिवार की देखभाल करते थे। सीओ ऋषिकांत शुक्ला तीन थानों की फोर्स के साथ गांव में देर शाम तक डटे रहे। पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए तमाम लोग घर में ही दुबके रहे।

Case of murder of girl student after gangrape in Unnao, police engaged in getting leads from CCTV
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे से मौत की पुष्टि
किशोरी के शव का देर शाम वीडियोग्रॉफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। शव किसी वाहन से कुचल जाने से क्षति विक्षत होने से केवल हादसे से मौत होने की पुष्टि हो पाई है। सिर, पैर, हाथ सहित शरीर की कई हड्डियां बुरी तरह टूटी हैं। कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचला है। सिर भी फूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of girl student after gangrape in Unnao, police engaged in getting leads from CCTV
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

बिठूर-चकलवंशी की ओर जाने वाले वाहनों को किया गया डायवर्जन
घटना के बाद परिजनों ने परियर-चकलवंशी मार्ग पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद होने से चकलवंशी से परियर और बिठूर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। इन वाहनों में कई को बांगरमऊ तो कई को उन्नाव होकर गुजारा गया। ताकि जाम की स्थिति न बने।

विज्ञापन
Case of murder of girl student after gangrape in Unnao, police engaged in getting leads from CCTV
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

घर से सात सौ मीटर दूर पड़ा था शव
एक घंटे बाद रात करीब 11 बजे वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास पता लगाया, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। उधर रात दो बजे घर से 700 मीटर दूर एक शराब ठेके के पास उसका क्षत विक्षत शव पुलिस को मिला। पुलिस ने रात अधिक होने से शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed