{"_id":"5c9523eabdec22143f757ad4","slug":"brother-kills-brother-in-hamirpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक तो उड़ गए पुलिस के होेश, बोला भाई को मौत दे कर आ रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक तो उड़ गए पुलिस के होेश, बोला भाई को मौत दे कर आ रहा हूं
Sat, 23 Mar 2019 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुरखुर्द गांव में पिछले बुधवार की रात शराब के नशे में धुत युवक अपने ही बड़े भाई को गाली गलौज कर उसका गला दबाने लगा। किसी तरह बड़े भाई ने खुद को उसकी पकड़ से छुड़ाकर छोटे भाई से कुल्हाड़ी छीन गुस्से में उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाई की हत्या के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतक की मां ने छोटे बेटे की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हत्याकांड को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह व सीओ बालकराम ने घटना स्थल का दौरा कर जानकारी ली।
घटनास्थल पर पुलिस के साथ मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांधुरखुर्द गांव निवासी भिखारीलाल वर्मा के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा अरविंद है जबकि प्रवेश कुमार सबसे छोटा है। मंझला राजेंद्र उर्फ पप्पू (35) था। सभी अविवाहित हैं और अपने मां बाप के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब 12 बजे होली पर्व पर राजेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और अकारण बड़े भाई अरविंद से झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि राजेंद्र ने बड़े भाई अरविंद को गाली गलौज कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन अरविंद ने राजेंद्र की कुल्हाड़ी छीनकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां बिंदी ने बताया कि उसका छोटा बेटा राजेंद्र आपराधिक किस्म का था। वह अक्सर लोगों से शराब पीकर विवाद करता रहता था। उसने बताया कि उसका पति विक्षिप्त है। अरविंद ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। कहा कि अगर अरविंद अपना बचाव न करता तो राजेंद्र उसकी जान ले लेता। इस घटना से पूरे गांव में होली पर्व पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस घटना के बाद गुरुवार सुबह करीब छह बजे हत्यारोपी अरविंद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और घटना के बाद में पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष आरके वर्मा ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेंद्र नशे में कुल्हाड़ी लेकर परिवार वालों से रौब झाड़ रहा था। बताया कि राजेंद्र की गर्दन पर एक ही वार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ उसकी मां बिंदी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।