फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी पर विवाद, जीजा बना शैतान: साले की चाकू से गोदकर हत्या, पत्नी को साथ न भेजने से था नाराज, पढ़िए पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Brother in law killed brother in law with a knife in Kannauj, was angry for not sending his wife to her in law
kannauj Murder case - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर-अहाना गांव में सोमवार रात पत्नी को मायके से विदा न करने से खफा जीजा ने साले को चाकू से गोद डाला। पत्नी अपनी पति की मारपीट से तंग आकर मायके में ही रह रही थी। बहन की हालत देखकर ही भाई ने उसे विदा करने से मना कर दिया था।



वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अलीपुर-अहाना निवासी रियाज खां (22) की बहन राफिया की शादी करीब पांच साल पहले सदर कोतवाली के कुसुमखोर निवासी चांद बाबू से हुई थी। चांद बाबू पर आरोप है कि वह नशे का आदी है।

साथ ही, पत्नी की पिटाई करता है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर राफिया करीब एक माह पहले मायके आ गई थी। बहन की हालत देखकर रियाज चांद बाबू से खफा था। बताया जा रहा है कि चांद बाबू सोमवार को अपने एक साथी के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को ले जाने की बात कही।

Brother in law killed brother in law with a knife in Kannauj, was angry for not sending his wife to her in law
kannauj Murder case - फोटो : अमर उजाला

सीने में ताबड़तोड़ कई बार चाकू घोंपा
इस पर रियाज ने उसे शराब और बहन को मारने की आदत छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में बहस भी हुई।  इसके बाद सभी रात को खाना खाकर सो गए। रात में रियाज को सोता देखकर चांद बाबू ने उसके सीने में ताबड़तोड़ कई बार चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देकर वह साथी के साथ भाग गया।

Brother in law killed brother in law with a knife in Kannauj, was angry for not sending his wife to her in law
kannauj Murder case - फोटो : अमर उजाला

चांद बाबू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट
रियाज की हालत नाजुक देखकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  मंगलवार को रियाज के भाई बब्लू की तहरीर पर पुलिस ने चांद बाबू व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother in law killed brother in law with a knife in Kannauj, was angry for not sending his wife to her in law
kannauj Murder case - फोटो : अमर उजाला

चाकू से तबाड़तोड़ वार कर किया था मरणासन्न
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को उसका बहनोई उसकी बहन को लेने के लिए आया। साले ने पहले जीजा से शराब छोड़ने के बाद बहन को ले जाने की बात कही। शराब के नशे म़े उसके जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Brother in law killed brother in law with a knife in Kannauj, was angry for not sending his wife to her in law
kannauj Murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बोली- आरोपी की तलाश में दबिश
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया की आरोप है कि झगड़े के बाद जीजा ने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed