{"_id":"6ab57b551f9345ba3b048d3a","slug":"kanpur-kasganj-rail-line-doubling-general-manager-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156584-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-कासगंज रेल लाइन दोहरीकरण : महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-कासगंज रेल लाइन दोहरीकरण : महाप्रबंधक
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुुरुवार को कन्नौज और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशनाें का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कानपुर-कासगंज रेललाइन के दोहरीकरण से इस रूट पर जहां ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी तो कई नई ट्रेनें भी चलाईं जाएंगीं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम तय समय में पूरा कराया जाएगा। कार्य गति धीमी होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया जाएगा। उधर, ओएचई का सपोर्ट वायर टूटनेख्, पार्किंग क्षेत्र में कबाड़ और शौचालयों में गंदगी व सीलन मिलने पर लगाई फटकार
महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को बारीकी से परखा और कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, फुट ओवर ब्रिज, जनरेटर कक्ष, रेलवे कॉलोनी और अन्य निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में यात्री सुविधाओं, दूसरे में प्लेटफार्म विस्तार और तीसरे चरण में स्टेशन के सौंदर्यीकरण व आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
कबाड़ और गंदगी मिलने पर नाराजगी
महाप्रबंधक को पार्किंग क्षेत्र में कबाड़ एकत्र मिला, शौचालयों में सीलन और गंदगी देखी गई, वहीं जनरेटर कक्ष की स्थिति भी बदहाल मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने पर सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित विभाग को नियमित साफ-सफाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों के रहने की जगह पर स्वच्छता बेहद जरूरी है। जीएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे कर्मचारियों में गहमागहमी बनी रही। इस दौरान डीआरएम वीणा सिन्हा, कमांडेंट मिथुन सोनी, स्टेशन मास्टर अंजनी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंधना में एलीवेटेड ट्रैक बनने से जाम से निजात
मंधना से कानपुर अनवरगंज के बीच एलीवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के कारण ट्रेनों के संचालन बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा विकास कार्य होता है तो कुछ समय के लिए परेशानी जरूर होती है। यह कार्य आम नागरिकों के भविष्य के लिए बेहतर होगा। एलीवेटेड ट्रैक बनने से जाम से निजात मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
मंधना तक चलाई जाए कालिंदी
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि मंधना में एलीवेटेड ट्रैक निर्माण के दौरान कालिंदी एक्सप्रेस को टूंडला-इटावा होकर कानपुर-प्रयागराज तक चलाया जाएगा। इस ट्रेन को फर्रुखाबाद जंक्शन होकर मंधना तक ही चलाया जाए। स्टेशन के सरकुलेटिव एरिया में शौचालय व दुकानें बनवाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, नवीन गुप्ता, आनंद कुशवाहा, मोनू दुबे, अनुपम बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
ओएचई के टूटे सपोर्ट वायर से गुजर गई महाप्रबंधक की ट्रेन
कन्नौज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ओएचई का सपोर्ट वायर टूटा था, हालांकि इंजीनियरों की टीम ने टूटे वायर को देख लिया, लेकिन समय न होने की वजह से उसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। इसके बाद ओएचई के टूटे सपोर्ट वायर से ही महाप्रबंधक की निरीक्षण स्पेशल ट्रेन गुजर गई। बाद में जानकारी होने पर महाप्रबंधक ने कार्य निरीक्षक मुन्ना कुमार को फटकार लगाई।
-- -- -- -- -- -- -
आवासीय परिसर में गंदगी देख नाराज
गुरसहायगंज। अमृत भारत योजना के तहत 8.90 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों का गुरुवार दोपहर दो बजे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे कर्मचारी आवासीय परिसर में गंदगी, खराब एग्जास्ट, टूटी खिड़की और पानी की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन परिसर, पार्किंग एरिया, कर्मचारी आवासीय परिसर, पानी की टंकी, फुट ओवरब्रिज और शौचालय का निरीक्षण किया। पार्किंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए ठेकेदार ब्रिजेंद्र सिंह ने बड़े गेट खुले रहने से असुरक्षा की समस्या बताई। फुट ओवरब्रिज पर पहुंचकर दोनों ओर रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता और महासचिव ललित मोहन सिंह ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें बांद्रा टर्मिनल के लिए दो अतिरिक्त ट्रेन का गुरसहायगंज में ठहराव, फुट ओवरब्रिज को ऊपर से ढकने, स्टेशन गेट पर प्रकाश व्यवस्था कराने, स्टेशन का नाम सही रूप से गुरसहायगंज लिखवाने और स्टेशन की लंबाई 100 फुट बढ़ाने की मांग की गई।