फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दाफाश: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो नजारा देख उड़े होश

Mon, 15 Jul 2019 01:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
brothel racket running openly on the name of body massage parlour
मसाज पार्लर से पकड़ी गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का इटावा पुलिस ने रविवार को शहर की पॉश कॉलोनी में भंडाफोड़ किया। पुलिस जब मसाज पार्लर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पार्लर के अंदर 13 युवतियां व आठ युवकों समेत कुल 21 लोग मौजूद थे।

 




 

brothel racket running openly on the name of body massage parlour
हिरासत में लिए गए लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी काे हिरासत में लिया है। इटावा में आधा दर्जन स्थानों पर मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सेक्स वर्करों के सक्रिय न होने के पुलिस प्रशासन भले ही बड़े बड़े दावे करता रहा हो लेकिन सच्चाई तो यह है कि अब देह व्यापार के दलालों ने किसी मार्केटिंग वेबसाइट की तरह ही अपना ऑनलाइन नेटवर्क पूरी तरह से फैलाया हुआ है।
 

 

brothel racket running openly on the name of body massage parlour
मसाज पार्लर से गिरफ्तार हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के जरिए बुकिंग होती है और पेमेंट ऑनलाइन कर दी जाती है। अब देह व्यापार मसाज पार्लर का रूप ले रहा है। इटावा में पुलिस ने ऐसे 6 से अधिक ठिकानों का पता लगाया है जहां मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही है। पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पकड़ी गई लड़कियों में कुछ नाबालिग भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket running openly on the name of body massage parlour
सेक्स रैकट का पर्दाफाश करने की जानकरी देते एसएसपी इटावा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इनके ठिकानों पर ग्राहक बनकर पहुंची थी। इन मसाज पार्लर में पैकेज दिए जाते हैं। पुलिस को मुखबिर से शहर के अंदर सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। योजना के तहत एसएसपी ने इनकी धरपकड़ के लिए आठ टीमें बनाईं। सीओ सिटी की अगुवाई में महकमे के लोग ग्राहक बनकर उनके ठिकानों पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
brothel racket running openly on the name of body massage parlour
शहर में चल रहे हैं आधा दर्जन से अधिक मसाज पार्लर - फोटो : अमर उजाला
इस गलत धंधे की पुष्टि होते ही पुलिस ने धरपकड़ की कार्रवाई की। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर 173 अपराधियों की धरपकड़ के बाद अब सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद लोग उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं। वहीं तेज तर्रार युवा पुलिस उपाधीक्षक वैभव पांडे की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप मचा हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed