फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेराें से पहले चढ़ रहा था चढ़ावा, दुल्हन बाेली मेरे भाई के लिए अंगूठी नहीं लाए फिर हुअा यह सब

Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Bride says no to marriage
डेमाे पिक
यूपी के अाैरैया में एक अनाेखा मामला देखने काे मिला। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसके हाेश उड़ गए। यहां बहन की शादी में भाई के लिए अंगूठी नहीं अाई ताे दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। घंटाे लाेग दुल्हन काे समझाते रहे पर उसने एक ना सुनी। 


 
Bride says no to marriage
थाने में घंटाें चला बवाल
औरैया में दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में मैनपुरी से आई बारात में लड़की के भाई को अगूंठी न आने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। जिस पर दुल्हन व परिजनों से शादी न करने की बात कहकर बारात लौटा दी।

 
Bride says no to marriage
डेमाे पिक
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर निवासी विनोद कुमार की पुत्री की बारात मैनपुरी के आछौ थाना क्षेत्र के ग्राम पहार ज्योति से 20 अप्रैल को आई हुई थी। रात्रि जलमाला के बाद जब चढ़ावा चढ़ रहा था। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि भाई के लिए अगूंठी नहीं लाए हो। तो दूल्हा व भाई ने कुछ कह दिया जिस पर लड़की पक्ष के लोगो में विवाद हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride says no to marriage
डेमाे पिक
विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने शादी करने के मना कर दिया और सुबह बारात बिना दुल्हन के वापस हो गई। दूसरेेे दिन लड़का पक्ष के लोगोें कोतवाली पहुंचे। शिकायत करने कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों को पुलिस ने बात की, लेकिन शादी को लेकर पक्षों ने सहमति नहीं बनी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों काे बहुत समझाया लेकिन लड़की व उसके परिजन शादी न करने के बात पर डटे रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed