{"_id":"5ae9f3424f1c1b87648b566c","slug":"bride-refused-to-marry-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7वां फेरा पूरा होने से पहले ही 'टूट गया जन्मों का बंधन', हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन ने लौटा दी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7वां फेरा पूरा होने से पहले ही 'टूट गया जन्मों का बंधन', हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन ने लौटा दी बारात
Thu, 03 May 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 May 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घटना यूपी के कन्नौज जिले की है, जहां बारात आई, जमकर डांस हुआ, बारात के स्वागत सत्कार के बाद खाना पीना भी हो गया। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा-दूल्हन को सात जन्मों तक खुशहाल रहने की शुभकामनाएं भी दी गईं। लेकिन इसके बाद...
2 of 4
डेमाे पिक
कन्नौज के नादेमऊ क्षेत्र के एक युवक की शादी समीप ही गांव की एक युवती से तय हुई थी। मंगलवार शाम बारात आई। बैंडबाजे की धुन पर बाराती नाचते दरवाजे तक पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद खाना खाकर कुछ बाराती चले भी गए। परिवार वाले शादी की रस्म को पूरा कराने में जुट गए। जयमाला के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने भी दूल्हा व दुल्हन को शुभकामनाएं दी।
3 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद फेरों की तैयारी शुरू हुई। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी सांतवें फेरे के दौरान अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। इससे मंडप में अफरातफरी मच गई। यह देख युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष के लोगों पर दौरा पड़ने की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया। मौके पर विवाद होता देख वहां मौजूद बाराती भी मंडप से निकल गए। दुल्हन और वर पक्ष के लोगों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दूसरे दिन बुधवार शाम तक पुलिस की मौजूदगी वर और कन्य पक्ष के लोगों के बीच समझौते का प्रयास होता रहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद परिवार के साथ दूल्हा बगैर दुल्हन लिए घर लौट गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।