{"_id":"5e32d0d48ebc3e4b612e67fe","slug":"bride-denies-marriage-seeing-groom-s-feet-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाला और फेरे के बाद दूल्हे के पैर पर नजर पड़ते ही चीख पड़ी दुल्हन, बोली- मैं इसके साथ नहीं जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाला और फेरे के बाद दूल्हे के पैर पर नजर पड़ते ही चीख पड़ी दुल्हन, बोली- मैं इसके साथ नहीं जाऊंगी
Thu, 30 Jan 2020 06:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
महोबा में बिन दुल्हन लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे के एक मैरिज हॉल में शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद गुरुवार को सुबह दुल्हन ने विदा कराने से इंकार कर दिया। जिससे शादी घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन को काफी समझाने-बुझाने के बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन
महोबा में बिन दुल्हन लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
जिससे बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। कस्बे के बस स्टैंड निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. दीनदयाल रैक्वार की शादी थाना अजनर के ग्राम कुढ़ई गुढ़ा निवासी एक युवती से तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा में बिन दुल्हन लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम को बैंडबाजों के साथ बरात शादी घर पहुंची। जहां पर हंसी खुशी के साथ वैवाहिक रस्में हुईं। वर और वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरों तक शादी के कार्यक्रम हुए।
महोबा में बिन दुल्हन लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
शादी घर में पूरी रात हंसी-खुशी का माहौल रहा। गुरुवार की सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं, तभी दुल्हन ने विदा कराने से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे पर आरोप लगाया कि उसके हाथ-पैर कांपते हैं, इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी।
बिन दुल्हन लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
रात में अधिक भीड़ होने के कारण वह दूल्हे को ठीक से देख नहीं पाई। दुल्हन के इंकार करने पर वर और वधू पक्ष के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन दुल्हन ने एक नहीं सुनी और विदा कराने को तैयार नहीं हुई। बाद में, पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर मौदूज बराती
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने भी दुल्हन को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह संबंध खत्म कराया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।