फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा का अखिलेश-मायावती पर तंज...बंद मुट्ठी लाख की खुल गई तो खाक की, अर्थ सुनकर लोग गदगद हो गए

Fri, 14 Jun 2019 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
BJP targets Akhilesh and Mayawati in hardoi
समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद जयप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी ने लड़ा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना है और इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास होगा कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरूं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश ने अखिलेश यादव और मायावती को लेकर जमकर तंज कसे।

BJP targets Akhilesh and Mayawati in hardoi
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक समय हरदोई को देने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश, पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि सांसद और विधायक पार्टी की नीतियों पर चलते हुए सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

 
BJP targets Akhilesh and Mayawati in hardoi
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
सांसद जयप्रकाश के अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश ने खुलकर अपनी बात रखी। सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की। चुनाव में जनता ने गठबंधन की मुट्ठी खोल दी है। विधायक की इन बातों को सुनकर लोग गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP targets Akhilesh and Mayawati in hardoi
सांसद जयप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना से पहले तक चर्चा थी कि जयप्रकाश गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से हार जाएंगे, लेकिन मतदाताओं ने इस चर्चा और मिथक को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक मिलकर क्षेत्र को विकसित करेंगे। 

 
विज्ञापन
BJP targets Akhilesh and Mayawati in hardoi
लड्डुओं से तौले गए मिश्रिख सांसद अशोक रावत  - फोटो : अमर उजाला
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अशोक रावत का स्वागत कस्बे के आरपी पैलेस में किया गया। इस दौरान सभासद अभय गुप्ता, संजय जायसवाल ने नवनिर्वाचित सांसद को लड्डुओं से तौला। इसके अलावा नगर में रोड शो किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed