{"_id":"5cf7c32bbdec2207410e8460","slug":"bjp-leader-naresh-agrawal-statement-on-akhilesh-mayawati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल ने अखिलेश-मायावती पर बोला हमला, जानिए क्यों बोले 'एक नागनाथ हैं तो दूसरा सांपनाथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश अग्रवाल ने अखिलेश-मायावती पर बोला हमला, जानिए क्यों बोले 'एक नागनाथ हैं तो दूसरा सांपनाथ'
Thu, 06 Jun 2019 03:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद यूपी की सियासत में भूचाल आ गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि सपा और बसपा के बीच विचारों का गठबंधन नहीं हुआ था। यह ठगबंधन था और इसे टूटना ही था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही जनसभाओं में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि परिणाम आने के बाद मायावती कहेंगी कि यादवों ने वोट नहीं दिया और गठबंधन तोड़ देंगी।
Trending Videos
मायावती व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को चाहिए कि सपा-बसपा को बिल्कुल साफ कर दें। उन्होंने कहा कि एक नागनाथ हैं तो दूसरा सांपनाथ। ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि त्योहार किसी धर्म का नहीं होता है।
नरेश अग्रवाल ने सपा बसपा पर फिर कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार राष्ट्र का होता है, इसलिए हिंदुओं को भी ईद मुबारक हो। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अब तक मुस्लिमों को राष्ट्रीय धारा से किनारे रखा गया। अब समय आ गया है कि मुस्लिम भाजपा से जुड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि पांच करोड़ मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति की घोषणा कर प्रधानमंत्री ने ईदी दी है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर समस्या का निस्तारण करने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आतंकवाद के मामलों की सुनवाई के लिए अलग कोर्ट बनाई जाए।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
जिससे ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द हो सके। उन्होंने हरदोई जनपद की दोनों लोकसभा सीटों को जिताने के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि दोनों सांसदों के सहयोग से केंद्र सरकार की हर योजना को हरदोई में प्रमुखता से लागू किया जाएगा।