फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर अद्भुत मार्शल आर्ट देख लोगों ने दांतों तले दबाई अंगुली

Sun, 10 Nov 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Nov 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Birth Anniversary of Guru Nanak Dev ji
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

गुरु नानक देव महाराज का कहना था न कोई हिंदू न मुसलमान, सभी एक परमात्मा की संतान है। उनका यह संदेश रविवार को शहरवासियों पर सही चरितार्थ हुआ। दोपहर एक बजे एक ओर गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर लाटूश रोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला तो दूसरी ओर लाटूश रोड से जुलूस ए मोहम्मदी।



 

Birth Anniversary of Guru Nanak Dev ji
पुरातन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही समुदायों ने शांति से जुलूस निकालकर सौहार्द की मिशाल पेश की। नगर कीर्तन का आलम यह था कि एक छोर गुमटी नंबर 5 पर तो दूसरा छोर फजलगंज में था। इससे आप भव्यता का अंदाजा लगा सकते है। श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया।

 
Birth Anniversary of Guru Nanak Dev ji
पुरातन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
लाटूश रोड गुरुद्वारा में गॉड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद शस्त्र दल की देखरेख में दूसरा गॉड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद पंज प्यारो की अगुवाई में नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। हरी झंडी दिखाने में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेयी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birth Anniversary of Guru Nanak Dev ji
पुरातन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में दशमेष शस्त्र दल के 35 सदस्यों ने पुरातन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी। इसमें तलवारबाजी, लाठी चलाना, नारियल फोड़ना, आग का गोला आदि रही। इतने अद्भुत नजारे देख राहगीर भी ठहर गई। वहीं आकर्षण का केंद्र बने चार बैंड और 21 घोड़े।  इसमें  दो मिलेट्री, एक पीएसी तथा एक जबलपुर का श्याम इंटरनेशनल बैंड था।

 
विज्ञापन
Birth Anniversary of Guru Nanak Dev ji
पुरातन मार्शल आर्ट की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
इस बैंड की खासियत थी इसमें कि 45 आदमी थे और इनका कदम ताल देखने काबिल रहा। फजलगंज में देखने और सुनने के बाद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्द्धन किया। गुरु हरिकिशन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे गुरु नानक देव महाराज के संदेशों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। इसके अलावा करीब 80 झांकियां और चल रही थी जो आकर्षण का केंद्र बनीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed