फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: गैंगस्टर जय बाजपेई के साथी राहुल पर कार्रवाई नहीं तय कर पा रही पुलिस

Wed, 10 Feb 2021 05:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Feb 2021 05:12 AM IST
विज्ञापन
Bikru Kand: Police are unable to decide action against gangster Jai Bajpai's partner Rahul
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala

बिकरू कांड में जेल गए जय बाजपेई की लावारिस कारें बरामद होने और सचिवालय का फर्जी पास लगा होने के मामले में पुलिस राहुल सिंह पर कार्रवाई नहीं तय कर पा रही है। जय के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है लेकिन उसके साथी राहुल पर कौन से धाराओं में कार्रवाई की जाए।

Bikru Kand: Police are unable to decide action against gangster Jai Bajpai's partner Rahul
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
इसके लिए विधिक राय मांगी है। बिकरू कांड के दूसरे दिन तड़के विजय नगर में जय बाजपेई की तीन लग्जरी कारें बगैर नंबर प्लेट के बरामद हुई थीं। काकादेव पुलिस ने तीनों कारें जब्त कर ली थीं। फॉरच्युनर कार में सचिवालय का फर्जी पास लगा था।

 
Bikru Kand: Police are unable to decide action against gangster Jai Bajpai's partner Rahul
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
जांच में पता चला कि बिकरू कांड के आरोपियों को भगाने के लिए इन कारों को भेजा गया था। काकादेव पुलिस ने फर्जी पास के मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में जय व उसके साथी राहुल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की। जय को रिमांड पर लिया और दस नंबर प्लेट बरामद कीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru Kand: Police are unable to decide action against gangster Jai Bajpai's partner Rahul
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
जय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है लेकिन राहुल सिंह के खिलाफ केवल एनबीडब्ल्यू लिया है। उसको पुलिस न तो गिरफ्तार कर सकी है और न ही उसने सरेंडर किया है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि कुछ तथ्य जांच में ऐसे आए हैं, जिसकी वजह से अभी तय नहीं हो सका कि राहुल सिंह पर कौन सी धाराओं में कार्रवाई की जाए। इसलिए विधिक राय मांगी गई है। 

 
विज्ञापन
Bikru Kand: Police are unable to decide action against gangster Jai Bajpai's partner Rahul
जय बाजपेयी, डीआईजी अनंत देव - फोटो : amar ujala
रासुका की आधा दर्जन फाइलें तैयार
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल के निर्देश पर बिकरू कांड के आरोपियों पर रासुका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपियों की फाइलें रासुका के लिए तैयार की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के सबसे कारखास छह लोगों की फाइलें तैयार हो गई हैं। जैसे-जैसे इनकी जमानतें खारिज होती रहेंगी, रासुका की प्रक्रिया तेज होती रहेगी। नियमानुसार जब आरोपी जमानत याचिका लगाते हैं, उसी के बाद रासुका की कार्रवाई होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed