{"_id":"601c4cf5295c76535569ce65","slug":"bikru-case-chargesheet-against-vikas-s-wife-richa-brother-deepak-including-six","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास की पत्नी रिचा, भाई दीपक समेत छह के खिलाफ चार्जशीट, बहाया था आठ पुलिस वालों का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास की पत्नी रिचा, भाई दीपक समेत छह के खिलाफ चार्जशीट, बहाया था आठ पुलिस वालों का खून
Fri, 05 Feb 2021 05:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Feb 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड में फर्जी आईडी पर सिम लेने के मामले में चौबेपुर थाने में दर्ज केस में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा, भाई दीपक दुबे समेत छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। टेलीकॉम कंपनी के दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है।
विकास दुबे ने आठ पुलिस वालों को मारा था
- फोटो : amar ujala
तीन आरोपियों के खिलाफ अभी विवेचना जारी है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनके खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। ये तीनों बिकरू कांड के मामले में जेल में बंद हैं। जांच अधिकारी उनके बयान भी दर्ज कर चुके हैं।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की जांच करने वाली एसआईटी की सिफारिश पर चौबेपुर थाने में फेक आईडी पर सिम का इस्तेमाल करने का केस दर्ज किया गया था। इसमें विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, भाई दीपक दुबे, राम सिंह, शांति देवी, खुशी दुबे, विष्णुपाल उर्फ जिलेदार, मोनू, शिव तिवारी और रेखा को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोनू, शिव तिवारी और रेखा को छोड़कर अन्य सभी छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा करने में आरोप तय किये गए हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद पूर्व एसओ व दरोगा को थमाया आरोप पत्र
बिकरू कांड में चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा जेल में बंद हैं। इनके साथ दरोगा कुंवर पाल सिंह, अजहर इशरत, विश्वनाथ मिश्रा, सिपाही राजीव, अभिषेक के खिलाफ वृहद दंड के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि विनय और केके शर्मा को जेल में ही आरोप पत्र दिया गया है। अब वो अपने बयान देंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिकरू कांड में चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा जेल में बंद हैं। इनके साथ दरोगा कुंवर पाल सिंह, अजहर इशरत, विश्वनाथ मिश्रा, सिपाही राजीव, अभिषेक के खिलाफ वृहद दंड के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि विनय और केके शर्मा को जेल में ही आरोप पत्र दिया गया है। अब वो अपने बयान देंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।