{"_id":"5e1a18428ebc3e87c11d7ffe","slug":"big-disclosure-in-kannauj-bus-accident-uncontrolled-bus-collided-with-truck-after-tire-burst","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज बस हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, टायर फटने के बाद ट्रक से टकराई थी बेकाबू बस, धमाके से लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज बस हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, टायर फटने के बाद ट्रक से टकराई थी बेकाबू बस, धमाके से लगी थी आग
Sun, 12 Jan 2020 04:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Jan 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में जयपुर जा रही बस में धमाकों के बाद लगी भीषण आग में 20 लोग जिंदा जल गए। अब इस हादसे की बड़ी वजह सामने आई है। जयपुर जा रही स्लीपर बस का दाहिने तरफ का अगला टायर फटने से वह बेकाबू हो गई थी। इसके बाद ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत के बाद ट्रक का ऑयल टैंक फट गया। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से निकली चिंगारी से आग भड़क गई।
सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर के बाद लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
बस व ट्रक में लगी भीषण आग की चपेट में आने से कई जिंदगियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं। आलम यह है कि न तो मरने वालों की संख्या का सही अनुमान लगाया जा सका, न ही सभी की पहचान हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेवर की तरफ जा रही स्लीपर बस का टायर घिलोई गांव के सामने फट गया। इससे वह बेकाबू होकर दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इससे कई जिंदगियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं।
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस तैनात, फोरेंसिक टीम लखनऊ करेगी जांच
जले ट्रक के मलबे को जेसीबी से हटवाया गया। इसके बाद यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दोनों वाहनों की निगरानी शुरू की गई। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि बस की जांच करने के लिए लखनऊ से फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। संभवता शनिवार रात टीम बस से नमूने लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। सीओ शिव कुमार थापा ने कहा कि ट्रक में बचे सामान की भी सुरक्षा की जा रही है। मौके एक दरोगा व चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कन्नौज में ट्रक और बस में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने सीएमएस को लगाई फटकार
शनिवार सुबह सौ शय्या अस्पताल पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने जैसे ही सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बड़ी घटना होने पर कभी भी आप अस्पताल में मौजूद नहीं रहते हैं। डीएम ने बताया कि सीएमएस से इसका जवाब मांगा जाएगा।

kannauj road accident
- फोटो : अमर उजाला
सौ शय्या अस्पताल में जमे रहे एडीएम व एएसपी
हादसे के बाद शनिवार सुबह एडीएम व एएसपी विनोद कुमार सिंह सौ शय्या अस्पताल पहुंच गए। दोनों अधिकारी अस्पताल में डटे रहे। मरीजों को दिए जाने वाले उपचार पर नजर बनाए रहे। पुलिस अधिकारी घायलों से बातचीत कर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास भी करते रहे।