फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj 550 cartons of Indian made foreign liquor seized  consignment from Haryana to Bihar

कन्नौज: 550 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, हरियाणा से बिहार ट्रक में जा रही थी खेप, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Fri, 11 Sep 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 01:20 PM IST
सार

Kannauj News: सदर कोतवाली पुलिस ने पाल चौराहे पर नाकाबंदी कर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस मामले में पूछताछ कर पूरे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj 550 cartons of Indian made foreign liquor seized  consignment from Haryana to Bihar
550 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

गुरुवार रात सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर हरियाणा से बिहार की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ पाल चौराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन





550 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को आता देख पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें 550 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। टीम में प्रवीण जाट, ओमवीर और अर्जुन समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

तस्करी के नेटवर्क पता लगाने का प्रयास
प्रारंभिक पूछताछ में शराब को हरियाणा से बिहार ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लोड की गई थी और इसे बिहार में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ट्रक के चालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

लगातार जारी रहेगा अभियान
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। पकड़ी गई शराब रॉयल स्टेज व इंपीरियल ब्लू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed