{"_id":"5e198f188ebc3e87e13bff2a","slug":"akhilesh-yadav-blamed-bjp-government-for-kannauj-bus-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया कन्नौज हादसे का जिम्मेदार, कहा-फायर स्टेशन बंद न होता तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया कन्नौज हादसे का जिम्मेदार, कहा-फायर स्टेशन बंद न होता तो...
Sat, 11 Jan 2020 03:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को कन्नौज बस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि- कन्नौज के अग्निकांड में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। लोगों की जान बच भी सकती थी, अगर भाजपा सरकार संकीर्ण राजनीतिक सोच की वजह से सपा काल में बने फायर स्टेशन को बंद नहीं करवाती, जो घटना स्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बना था। दुखद!
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों वाहन धू-धूकर जल उठे। बस में करीब 45 यात्री थे। कई ने कूदकर जान बचाई। इस हादसे में अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। हादसे में बस से नौ व ट्रक से एक अवशेष मिला है।
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चेतावनी बोर्ड के सामने ही हुआ हादसा
घिलोई में दुर्घटना बहुल क्षेत्र गति सीमा बीस किलोमीटर प्रति घंटा के लगे चेतावनी बोर्ड के ठीक सामने यह हादसा हुआ। बोर्ड में भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से इस स्थान को दुर्घटना स्थल बताया गया है। वाहन चालकों को यहां पर धीमे चलने की चेतावनी दी गई है। इसे महज संयोग ही कहा जाएगा कि दुर्घटना की चेतावनी देने वाले बोर्ड के सामने ही हादसा हो गया।

ये हो सकती टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने की वजह...
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बस या ट्रक में से किसी एक में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। जिससे धमाके के साथ आग लगी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अपनी दिशा में बेवर की तरफ जा रही थी। बेवर की तरफ से आने वाला ट्रक विपरीत दिशा में था। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने सवारियों को बचाने का प्रयास किया। बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए इससे लोगों की हिम्मत टूट गई।

पोटली बनाकर पोस्टमार्टम भेजे गए 10 के अवशेष और एक शव
कन्नौज भीषण बस हादसे में मारे गए 10 लोगों के अवशेष पोटली बनाकर भेजे गए हैं। एक शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों में अभी तक सिर्फ ट्रक चालक रिंकू यादव पुत्र दुर्विजय निवासी मैनपुरी की शिनाख्त हुई है। अधिकारी अन्य शवों की शिनाख्त कराने में जुटे हैं।