फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदों को फांसी: 'पहले गंदे Video दिखाते फिर गलत काम', मासूमों के बेबाक बयानों ने खोली दुष्ट अंकल-आंटी की पोल

Sun, 22 Feb 2026 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Feb 2026 12:17 PM IST
सार

यौन शोषण मामले में मासूमों के बेबाक बयानों ने दुष्ट अंकल-आंटी की पोल खोल दी। रामभवन के यौन शोषण के मामले में बच्चों के अतिरिक्त सीबीआई ने साक्षी के तौर 74 अन्य लोगों को अदालत में पेश किया था। जिसमें 22 शिक्षक, एक ग्राम पंचायत अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, डॉक्टर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Banda POCSO Case 69 Minor Victims Testimonies Lead to Death Sentence for Couple
Banda POCSO Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यौन शोषण मामले में तीन से 17 साल तक के नाबालिगों ने न्यायालय में दुष्ट अंकल रामभवन व अंटी दुर्गावती की घिनौनी करतूत को उजागर किया था। सीबीआई ने पाक्सो कोर्ट में 69 बच्चों के बयान कराए थे। जिनके बयानों ने दोनों को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया। नाबालिगों ने भले ही 10 साल तक घर में मुंह नहीं खोला लेकिन अदालत में बेबाकी से अपने साथ हुए कुकृत्य बयां किया।


अलग-अलग बयान में बताया कि रामभवन अंकल अपने घर लेकर आए थे अंकल ने पहले अश्लील वीडियो और खिलौने दिखाते थे फिर गलत काम करते थे। दर्द से जब वह चीखते तो उन्हें वीडियो गेम में उलझाकर शांत करा दिया जाता था। अंटी सब कुछ देखती रहती थीं। वह खुद उन्हें शांत कराती थी। घर में बताने से मना किया जाता था।
Banda POCSO Case 69 Minor Victims Testimonies Lead to Death Sentence for Couple
सीबीआई के दरोगा पुरुषोत्तम कुमार व सीबीआई के लोक अभियोजक दारा सिंह, दोषी दुर्गावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बौने बच्चे ने कोर्ट को इशारों में बताया कि उसके साथ जब कुकर्त्य हुआ तो तेज बुखार आ गया। घर में इशारे से बताया तो परिवार के लोग समझ नहीं पाए। इसी प्रकार दो सगे नाबालिग भाइयों ने बताया कि उसके साथ कई तरह की अमानवीय हरकतें की गईं। 
Banda POCSO Case 69 Minor Victims Testimonies Lead to Death Sentence for Couple
सीबीआई के दरोगा पुरुषोत्तम कुमार व सीबीआई के लोक अभियोजक दारा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन नाबालिग बच्चों ने बताया कि अंकल इस सब का वीडियो बनाते थे। दूध वाले के नाबालिग बेटे ने बताया कि अंकल ने पापा से कहा बच्चे को यहां छोड़ जाओ मैं इसे कंप्यूटर सिखा दूंगा। उसके बाद एक साल कुकृत्य किया। पापा से कम मिलने देते थे। अगर वह चला जाता था तो पापा से बुलवा लेते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banda POCSO Case 69 Minor Victims Testimonies Lead to Death Sentence for Couple
सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट से मुंह बांधकर निकाला रामभवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'जैसा मैं कहूं करो नहीं तो वीडियो गेम नहीं खेलने दूंगा'
नौकरानी के बेटे ने बताया कि अंकल कहते थे जैसा मैं कहूं करो नहीं तो वीडियो गेम नहीं खेलने दूंगा। रुपये भी नहीं दूंगा। रामभवन चाहे दूध वाला हो या किराने वाला या नौकरानी जिसे भी जानता था उसके बच्चे को किसी न किसी बहाने से बुलाकर उसे वीडियो गेम, रुपये आदि का लालच देकर जाल में फंसा लेता था।
 
विज्ञापन
Banda POCSO Case 69 Minor Victims Testimonies Lead to Death Sentence for Couple
फैसले के बाद दोषी दुर्गावती को न्यायलय से ले जातीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी गवाही ने पहुंचाया फांसी के फंदे तक
रामभवन के यौन शोषण के मामले में बच्चों के अतिरिक्त सीबीआई ने साक्षी के तौर 74 अन्य लोगों को अदालत में पेश किया था। जिसमें 22 शिक्षक, एक ग्राम पंचायत अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, डॉक्टर आदि शामिल हैं। इनकी गवाही ने भी रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी के फंदे तक पहुंचाने का काम किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed