बांदा में बालू के मामले में अफसरों ने सीएम योगी की आंखों में भी धूल झोंक दी। उन्हें बता दिया कि चित्रकूटधाम मंडल में आम उपभोक्ता को 30 से 50 रुपये प्रति घन फीट की दर से मिल रही है, जबकि मंडल मुख्यालय बांदा शहर में ही जरूरतमंद उपभोक्ताओं को एक घन फीट बालू के लिए 70 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। लगभग 7000 रुपये की 100 फीट बालू मिल रही है।
{"_id":"5ad748254f1c1ba67f8b5480","slug":"banda-industries-and-mining","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई नहीं हाे रही थी ताे अधिकारियाें ने 'सीएम योगी की आंखों में भी धूल झोंक दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाई नहीं हाे रही थी ताे अधिकारियाें ने 'सीएम योगी की आंखों में भी धूल झोंक दी'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमाे पिक
गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के कर्वी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट सभागार में ढाई घंटे बांदा, चित्रकूट और महोबा के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक में उन्हें पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया कि बांदा में 30 से 50 रुपये, चित्रकूट में 39 से 48 रुपये और महोबा में 36 रुपये प्रति घन फीट बालू की बिक्री हो रही है।
डेमाे पिक
बांदा में बालू की 10, चित्रकूट में 16 और महोबा में दो खदानें चल रही हैं। बांदा में 43 अन्य खदानों को पांच वर्ष के लिए पट्टे पर देने को ई-टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। बालू की 24 खदानों के लिए एलओआई दायर की गई है। इनमें 14 खदानों पर पर्यावरण की एनओसी मिलते ही खनन शुरू हो जाएगा। 10 खदानों में खनन चल रहा है। 18 क्षेत्रों के लिए माइनिंग प्लान का अनुमोदन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
6 अन्य क्षेत्रों के माइनिंग प्लान के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। यह भी बताया कि जिले में 30 से 50 रुपये प्रति घन फीट की दर से बालू बिक रही है। चित्रकूट में चल रही 16 खदानों का ब्योरा मुख्यमंत्री को पेश किया गया।
विज्ञापन
डेमाे पिक
यहां जिला खनिज फाउंडेशन न्यास ने पिछले माह मार्च 2018 तक 1.22 करोड़ रुपये जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि में पट्टेधारकों द्वारा जमा किया गया है। इसी तरह महोबा जनपद में दो खदानें अर्जुन व चंद्रावल नदियों में चलना बताई गईं। महोबा में मौरंग का रेट 36.52 रुपये प्रति घन फीट बताया गया।