{"_id":"68980c7f185df6e2e503b34d","slug":"banda-family-suicide-bodies-of-a-woman-and-three-innocent-children-found-in-a-canal-2025-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हे राम ! यह क्या हो गया... दुनिया से इस तरह जुदा हुए मां और तीन बच्चे; रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हे राम ! यह क्या हो गया... दुनिया से इस तरह जुदा हुए मां और तीन बच्चे; रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:15 AM IST
सार
बांदा में पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में छलांग लगा दी। डूबने से चारों की मौत हो गई। नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था।
विज्ञापन
1 of 14
banda suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांदा की केन नहर का पानी बंद होने के बाद जब दोपहर एक बजे तीन मासूम बच्चों और उनकी मां का शव मिला तो उन्हें देखकर मौजूद लोगों के मुंह से यही निकला कि हाय राम, यह क्या हो गया? जिन मासूमों के हाथ में राखी बंधनी थी, उन्हें मौत ने झपट लिया। पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हो गया कि महिला ने मासूमों को साथ लेकर जान दे दी।
नरैनी के रिसौरा में केन नहर के किनारे हाल यह था कि मां ने छोटे बेटे प्रिंस को अपनी कमर से लाल रंग की बेड सीट से बांध रखा था। बड़े बेटे हिमांशु व पुत्री अंशी को अपने हाथ से बांध रखा था। इसे मां की ममता कहिए या कुछ और लेकिन मां अपने बाद बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।
2 of 14
banda family suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांधा
यही वजह रही कि उसने अपने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांध लिया था, ताकि वे उससे छूटकर अलग न हो जाएं। वह अपने बच्चों सहित इस दुनिया को अलविदा कहना चाहती थी। बच्चों को भी मां पर कितना भरोसा रहा होगा कि उसकी बात आसानी से मान गए। मौके पर मौजूद ज्यादातर लोग यही सोच और बुदबुदा रहे थे। घरेलू विवाद की भी चर्चा थी, लेकिन परिवार के लोग इसे खारिज कर रहे थे।
3 of 14
केन नहर के किनारे ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं। कुछ लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक परिवार खत्म हो गया। इस घड़ी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अब हर रक्षाबंधन पर यह दुखद घटना याद आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
रीना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास सदा को मिला न भरने वाला जख्म
महिला रीना की सास सदा देवी बहू से अक्सर हंसी-ठिठोली किया करती थीं। कभी-कभी दोनों के बीच कहासुनी भी होती थी। रीना और अखिलेश के बीच अक्सर विवाद होने की बात पर परिजनों, छोटे भाई और उसी घर में ब्याही रीना की छोटी बहन ने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उनके बीच कभी विवाद या झगड़ा नहीं हुआ। रीना अपने तीन बच्चों के साथ दुनिया से तो जुदा हो गई, लेकिन सास सदा को कभी न भरने वाला जख्म दे गई।
विज्ञापन
5 of 14
अंशी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल तक जो बहू, नाती और नातिन उनकी आंखों के सामने रहते थे, अब हमेशा के लिए दुनिया से जुदा हो गए। ससुर चंद्रपाल भी घटना को लेकर कुछ बोल नहीं पा रहे। सबकी आंखों में आंसू और जुबां पर कोई न कोई कहानी नजर आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।