फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: छोटे को कमर से... बड़े बेटे और बेटी को हाथ से बांधा, तीन बच्चों के साथ नहर में कूदकर महिला ने इसलिए दी जान

Sun, 10 Aug 2025 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Aug 2025 08:38 AM IST
सार

बांदा के नरैनी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर शुक्रवार रात युवक नशे में घर लौटा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर पत्नी तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई। चारों की मौत हो गई।

विज्ञापन
woman tied her three children with sheet and jumped into canal After a quarrel with husband four died in Banda
banda family suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहालने वाली खबर सामने आई है। पति से कहासुनी के बाद एक महिला तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई। डूबने से चारों की मौत हो गई। नशेबाजी का विरोध करने पर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 


बांदा जिले की कोतवाली इलाके के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली। उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे।
 
woman tied her three children with sheet and jumped into canal After a quarrel with husband four died in Banda
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां और उसके तीन बच्चों को बाहर निकाला तो रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य
नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर सातों लोगों ने मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं। 

 
woman tied her three children with sheet and jumped into canal After a quarrel with husband four died in Banda
केन नहर के किनारे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक परिवार खत्म हो गया। इस घड़ी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अब हर रक्षाबंधन पर यह दुखद घटना याद आती रहेगी। महिला का पति अखिलेश बदहवास हालत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman tied her three children with sheet and jumped into canal After a quarrel with husband four died in Banda
रीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की रात तक अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहा अखिलेश अब हमेशा के लिए अकेला हो गया है। पूछने पर भी उसके मुंह से कोई शब्द नहीं निकला। आंखों से केवल आंसू बहते रहे।

 
विज्ञापन
woman tied her three children with sheet and jumped into canal After a quarrel with husband four died in Banda
अंशी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डबडबाई आंखों से कभी इधर तो कभी उधर देखते रहे लोग
सुबह छह बजे से ही ग्रामीणों की भीड़ रिसोरा गांव में नहर के किनारे इकट्ठा हो गई थी। कुछ लोगों को लग रहा था कि संभव है कि घटना न घटित हो। महिला अपने बच्चों के साथ नहर में न कूदी ही। कहीं चली गई हो। रेस्क्यू शुरू होने के बाद भी मौके पर मौजूद रहे पुलिस कर्मी, गोताखोर और ग्रामीण यही अंदाजा लगा रहे थे। लेकिन नहर पटरी पर सामान मिलने की वजह से शक भी था। जब दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने चारों के शव बाहर निकले तो लोगों की उम्मीद टूट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed