फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banda Accident: तेज रफ्तार ने ली पांच दोस्तों की जान! बचने वाले बोले- टक्कर हुई..आंखों के सामने छा गया अंधेरा

Fri, 17 Feb 2023 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
Banda Accident, Speeding killed five friends, The survivors said there was darkness in front of the eyes
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड पर मिरगहनी गांव के पास गुरुवार को तड़के हुए हादसे में मरने वाले पांचों आपस में एक-दूसरे के गहरे दोस्त थे। इनके साथी निवाइच गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह की शादी बुधवार को चित्रकूट जिले के राजापुर गांव के बरुआ में थी।



शादी समारोह का आयोजन राजापुर में एक गेस्ट हाउस में था। मरने वाले सभी दोस्त अपने-अपने वाहन से वहां पहुंचे थे। शादी की रस्म निपटने के बाद अपने गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।जिला अस्पताल में भर्ती घायल सौरभ सिंह (25) ने बताया कि स्पार्कियो कुलदीप सिंह चला रहा था।

स्कार्पियो उसी की थी। बोलेरो पिपरहरी निवासी विभास उर्फ धम्मू की थी। वह खुद बोलेरो चला रहा था। सौरभ ने बताया कि बोलेरो में उसके अलावा आनंद उर्फ संजू द्विवेदी, साहिल, पंकज और प्रभात सिंह सवार थे। मिरगहनी गांव स्कार्पियो चालक मृतक कुलदीप ने बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी।

Banda Accident, Speeding killed five friends, The survivors said there was darkness in front of the eyes
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

उनकी बोलेरो टक्कर से पलटकर खाई में गिर गई। स्कार्पियो में कुलदीप सिंह, अभिनय सिंह, उमेश सिंह, अतुल सिंह और सेना के जवान सुशील उर्फ भूरा सवार थे। घायल सौरभ ने बताया कि अचानक हुए हादसे में उसे कुछ भी समझ नहीं आया था। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। होश आया तो वह जिला अस्पताल में था।

Banda Accident, Speeding killed five friends, The survivors said there was darkness in front of the eyes
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

दोस्त की शादी से लौटते समय हुआ हादसा
बता दें कि चित्रकूट के राजापुर गांव से दोस्त की शादी में शिरकत करके लौट रहे स्कार्पियो और बोलेरो सवार 11 युवकों में पांच की मौत हो गई। छह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल दोस्त सैनिक को कानपुर के आर्मी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Accident, Speeding killed five friends, The survivors said there was darkness in front of the eyes
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
बताया गया है कि एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में हादसा हुआ। दोनों वाहनों पर दोस्त सवार थे। रफ्तार के चक्कर में मौत ने आगोश में ले लिया। हादसा गुरुवार को सुबह तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड में गेहूं गोदाम के पास मिरगहनी गांव में हुआ।

विज्ञापन
Banda Accident, Speeding killed five friends, The survivors said there was darkness in front of the eyes
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ छोटू पुत्र उदय प्रताप सिंह की शादी बुधवार को चित्रकूट के राजापुर के बरूआ गांव में थी। बरात में निवाइच गांव और पिपहरी गांव सेउसके दोस्त गए थे। बरात से एक बोलेरो में छह लोग और एक स्कार्पियों में पांच लोग सवार होकर गुरुवार को तडक़े अपने गांव वापस आ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed