फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

balwant Murder: मैं आपकी छोटी बहन...पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए बलवंत की पत्नी ने अखिलेश यादव के नाम लिखा खत

Sun, 18 Dec 2022 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Balwant murder case: Wife's letter to Akhilesh, said- Police brutally killed her husband
मृतक बलवंत की पत्नी व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए व्यापारी बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है। इसके लिए शालिनी ने उन्हें पत्र भेज बड़ा भाई बताते हुए बहन की मदद की बात लिखी है। वहीं, अब अखिलेश सोमवार को घर पहुंच रहे हैं।




शिवली के लालपुर सरैंया निवासी बलवंत सिंह की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। बलवंत की पत्नी शालिनी ने अखिलेश यादव के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में शालिनी ने लिखा है कि मैं बलवंत की पत्नी शालिनी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि मेरे पति को पुलिस हिरासत में मार दिया गया। अब आप को मुझे इंसाफ दिलाने के मेरे घर आना होगा। मेरे पति की मौत के मामले में मुझे न्याय दिलाने के लिए मेरे साथ खड़े हों।

Balwant murder case: Wife's letter to Akhilesh, said- Police brutally killed her husband
व्यापारी बलवंत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैं आपकी आभारी रहूंगी। इसके बाद आपकी छोटी बहन शालिनी लिखकर पत्र को खत्म किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहन की गुहार को गंभीरता से लिया है। वह सोमवार को उसके घर आ रहे हैं। 
Balwant murder case: Wife's letter to Akhilesh, said- Police brutally killed her husband
बलवंत की फाइल फोटो व बच्चे के साथ पत्नी शालिनी - फोटो : अमर उजाला
शालिनी ने बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वह उससे मुलाकात करें और उसका दर्द सुनें। उसके पति को न्याय दिलाएं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा गया यह पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Balwant murder case: Wife's letter to Akhilesh, said- Police brutally killed her husband
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
शिवली के मैथा क्षेत्र में सराफा व खाद व्यापारी चंद्रभान सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने छह दिसंबर को लूट लिया था। इस वारदात का खुलासा करने के लिए एसओजी व शिवली थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें चंद्रभान का भतीजा व व्यापारी बलवंत सिंह भी शामिल था। रनियां थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस वालों ने बेरहमी से बलवंत को पीटा था।
विज्ञापन
Balwant murder case: Wife's letter to Akhilesh, said- Police brutally killed her husband

इससे उसकी जान चली गई थी। मामले में एसपी सुनीति ने 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित था। बलवंत हत्याकांड में तत्कालीन एसओजी प्रभारी निलंबित दरोगा प्रशांत गौतम, हेड कांस्टेबल दुर्वेश कुमार और कांस्टेबल सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अभी इस मामले में चार पुलिस कर्मी फरार हैं। बलवंत प्रकरण की जांच कन्नौज एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed