फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह माह तक रोज मिले नए जख्म: डरा-धमकाकर दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, खत्म हुए पैसे तो जिस्म को लगाया दांव पर

Sun, 18 Dec 2022 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Dec 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Case of intimidation, rape and pressure of prostitution in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट की और युवती को उठाया। भाई को बंधक बनाकर शादी की और राजकोट ले जाकर वेश्यावृत्ति का दबाव डाला। किसी तरह छूटकर युवती शनिवार को कस्बे पहुंची और कोतवाली में तहरीर दी।



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया एक जुलाई को पिता बाहर गए थे। रात में गांव के चार लोग घर में घुस आए। छत पर सो रही मां व बहन पर स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे 10 तोला सोने के गहने व एक लाख रुपये लूट लिए।

आरोपी धमकाते हुए युवती को चार पहिया वाहन तक ले गए। वाहन में पांच और लोग मौजूद थे। युवती के अनुसार हमीरपुर की एक धर्मशाला में ठहरे इन लोगों ने उसके भाई को अगवा कर बंधक बना लिया। भाई व पिता की हत्या की धमकी देकर कोर्ट में बयान दिलाकर शादी कर ली।

Trending Videos
Case of intimidation, rape and pressure of prostitution in Hamirpur
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

शादी के बाद भाई को छोड़कर मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद राजकोट ले जाकर वैश्यावृत्ति का दबाव डाला। विरोध करने पर भूखा रख कर एक कंपनी काम कराता रहा। कुछ समय बाद जयपुर ले गए। वहां से मौका पाकर युवती दिल्ली भाग गई।

Case of intimidation, rape and pressure of prostitution in Hamirpur
भिखारी - फोटो : self

दिल्ली पहुंचकर एक मंदिर के पास रहकर किराए के लिए पैसे जुटाए और बस से शनिवार सुबह राठ पहुंचीं। कोतवाल तारासिंह पटेल का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of intimidation, rape and pressure of prostitution in Hamirpur
यहां शादी में दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है पिटाई - फोटो : iStock

भाई की सलामती के लिए कर ली शादी
युवती ने बताया आरोपी उनके भाई को अगवा किए थे। एक आरोपी के घर पर उसे चार दिन तक बंधक बनाकर रखा। धमकी देते थे कि यदि शादी नहीं की, तो भाई को मार डालेंगे। भाई की खातिर वह कोर्ट में रजामंदी की बात कहती रही।

विज्ञापन
Case of intimidation, rape and pressure of prostitution in Hamirpur
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

घर वाले समझे अपनी मर्जी से गई है
इस दौरान आरोपी से दुष्कर्म का शिकार भी बनी। छह महीनों में आरोपी ने कई बार बिना रजामंदी के संबंद्ध बनाए। वहीं, शादी रचाने के बाद आरोपी ने उसके भाई को छोड़ा। वहीं घर वाले समझते रहे कि वह अपनी मर्जी से गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed