फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बसपा ने फूंका उप चुनाव का बिगुल, भाजपा की केेंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर उड़ाई खिल्ली

Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
bahujan samaj party in by election of uttar pradesh
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अन्य पार्टियों को धूल चटाने के लिए कमर कस ली है। हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। शास्त्री नगर के एस्सेल पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे बसपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी देवी तिवारी को जिताने का संकल्प लिया।
bahujan samaj party in by election of uttar pradesh
भाजपा पर जमकर बरसे बसपा नेेता - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने भाजपा की केेंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से सरकार नहीं चल पा रही है। अब लोग मायावती के पिछली सरकार की कानून व्यवस्था को याद करने लगे हैं। सतीश मिश्र ने कहा कि आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है।

 
bahujan samaj party in by election of uttar pradesh
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह व्यापारी वर्ग, किसान, मजदूर सभी हताश और निराश है। शहर हो या फिर गांव सड़कों पर गड्ढों के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा है। उन्होेंने कहा कि वह शुद्ध रूप से कनपुरिया हैं। यहीं पैदा हुए, यहीं पढ़े, यहीं से वकालत भी शुरू की। इसलिए कानपुर के लोग जब भी अपनी पीड़ा बताते हैं, तो उसे सुनकर बहुत दुख होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bahujan samaj party in by election of uttar pradesh
बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
ऐसा मायावती के शासनकाल में कभी नहीं रहा। उनका कहना है कि देवी तिवारी को भारी मतों से जिताकर 2022 में फिर से बसपा की सरकार बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने कहा कि एक-एक घर में कार्यकर्ता जाकर बसपा के लिए वोट मांगेंगे।

 
विज्ञापन
bahujan samaj party in by election of uttar pradesh
उप चुनाव में गोविंद नगर सीट से बसपा प्रत्याशी देवी प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि बसपा का एक मात्र उद्देश्य है, सर्व समाज के लोगाें को उनका अधिकार दिलाना। पार्टी इसी आधार पर इस चुनाव में भी अपना अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंटू मिश्रा ने कहा कि बसपा संविधान तोड़ने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई हर वर्ग से जुड़े लोगों की है, जो संविधान का सम्मान करते हैँ। कहा कि पार्टी प्रत्याशी देवी तिवारी को सभी लोग एक जुट होकर जीत दिलाएंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed