फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा का करीबी बाबा जिसका दिल्ली से लखनऊ तक चलता था सिक्का, हत्या का लगा आरोप, सलाखों के पीछे पहुंचा

Mon, 30 Dec 2019 02:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Dec 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Baba, close to BJP whose coin used to run from Delhi to Lucknow
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
जालौन निनावली सरकार के आश्रम में बाबा मणींद्र महाराज का लखनऊ से दिल्ली तक सिक्का चलता था। भाजपा का छोटा बड़ा हर नेता उसके सामने सिर झुकाने जाता था। अब बाबा पर हत्या का आरोप लगा है। बाबा सलाखों के पीछे जा चुका है। बाबा की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा को भी हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है।


 
Baba, close to BJP whose coin used to run from Delhi to Lucknow
सीएम योगी के साथ मौजूद बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
जालौन निनावली सरकार के आश्रम में युवक की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस ने दरोगा राजेंद्र तिवारी को आरोपी बना दिया। घटना के तुरंत बाद दर्जनों गांव वालों ने बाबा मणींद्र महाराज के साथ दारोगा राजेंद्र तिवारी को भी आरोपों में घेरा था। रामपुरा थाने के सूत्र के अनुसार दारोगा बाबा का इस कदर भक्त था कि उनकी सेवा करते करते वह नौकरी से वीआरएस लेने का भी मन बना चुका था। तीन माह पूर्व भी उसने वीआरएस के लिए भी प्रार्थनापत्र दिया था। बाद में बाबा के ही कहने पर ही उसे वापस भी ले लिया था।

 
Baba, close to BJP whose coin used to run from Delhi to Lucknow
भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडेय को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
एएसपी डा.एके सिंह का कहना है कि मामले से संबंधित हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। दारोगा पर सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि  26 दिसंबर को निनावली सरकार के आश्रम में बाबा के शिष्य रविशंकर की दरोगा राजेंद्र तिवारी की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले मेें पुलिस ने पहले ही दिन बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वारदात के तुरंत बाद गांव वालों ने दारोगा और बाबा दोनों पर ही हत्या का आरोप लगाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba, close to BJP whose coin used to run from Delhi to Lucknow
बाबा मणींद्र महाराज के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
बाबा को जेल भेजने के बाद पुलिस ने आनन फानन में दरोगा राजेंद्र तिवारी को भी मामले में आरोपी बनाते हुए शनिवार की शाम न सिर्फ उसकी गिरफ्तारी दिखाई बल्कि आनन फानन में दारोगा को भी जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस के एक बड़े अधिकारी भी मामले की जांच के लिए जनपद में ही डेरा डाले थे। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 80 बैच का दारोगा कानपुर के सचेंड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। सिपाही से दीवान और एसआई बनने वाला राजेंद्र तिवारी डेढ़ दो साल बाद ही रिटायर्ड भी होने वाला था।

 
विज्ञापन
Baba, close to BJP whose coin used to run from Delhi to Lucknow
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
पिछले छह माह पूर्व ही रामपुरा थाने से दरोगा की ड्यूटी आश्रम में बाबा की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। बताया जाता है कि बाबा के संपर्क में आते ही वह उनका इस कदर भक्त हुआ की। उसने तीन माह पूर्व भी बाबा की सेवा के लिए नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का मन बनाते हुए प्रार्थनापत्र विभाग को दिया था। करीबियों की मानें तो बाद में दरोगा ने बाबा के कहने पर ही वीआरएस का प्रार्थनापत्र वापस भी ले लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक दरोगा राजेंद्र तिवारी बाबा की सुरक्षा के साथ साथ सेवादारी भी करता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed