फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के बड़े-बड़े नेता बाबा के सामने झुकाते थे सिर, अब लगा हत्या का आरोप, एक दरोगा भी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 11:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Big leaders of BJP bow their heads in front of Baba, now accused of murder
सीएम योगी के साथ मौजूद बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
जालौन के रामपुरा स्थित बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में बृहस्पतिवार को शिष्य की हत्या के मामले में बाबा की सुरक्षा में तैनात दरोगा राजेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस आश्रम का और बाबा मणींद्र महाराज का भाजपा से गहरा नाता है। भाजपा के बड़े बड़े नेता बाबा के सामने सिर झुकाते थे।
Big leaders of BJP bow their heads in front of Baba, now accused of murder
भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडेय को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव के पास स्थित बाबा मणींद्र महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रविशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में रविशंकर के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया था। बाबा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी।
Big leaders of BJP bow their heads in front of Baba, now accused of murder
बाबा मणींद्र महाराज के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मणींद्र महाराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि जिस रिवाल्वर से गोली चली थी, वह बाबा की सुरक्षा में तैनात दरोगा राजेंद्र तिवारी का था। शनिवार शाम पुलिस ने दरोगा राजेंद्र तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big leaders of BJP bow their heads in front of Baba, now accused of murder
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव को आर्शीवाद देता बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दरोगा को साजिश रचने के आरोप में नामजद कर जेल भेजा गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  शनिवार को रामपुरा थाना पुलिस दोबारा बाबा के आश्रम पहुंची और कुछ सेवादारों के भी बयान लिए। बाबा के परिजनों का कहना है कि मणींद्र महाराज को साजिश का शिकार बनाया गया है।

 
विज्ञापन
Big leaders of BJP bow their heads in front of Baba, now accused of murder
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी के साथ बाबा मणींद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद है। इस बीच पुलिस ने हत्या के बाद हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। इस मामले में आठ नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने बवाल करने वाले सभी चेहरे चिह्नित कर लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed