फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असलहा साथ न लाने की अतीक की अपील, कल निकालेंगे रोड शो

Wed, 21 Dec 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:07 PM IST
सार

- बाबूपुरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
- असलहा के साथ न आने की अपील

विज्ञापन
atiq ahmad appeal for come without weapons in roadshows
सपा नेता अतीक अहमद का रोड शो के लिए आह्वान - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद गुरुवार को शहर आ रहे हैं। बाबूपुरवा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

सपा प्रत्याशी ने बताया कि करीब एक हजार वाहनों के साथ वे कानपुर पहुंचेंगे।  

बता दें प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अतीक अहमद पहली बार कानपुर आ रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन शाम छह बजे से होना है।

 

रोड शो के लिए अखबार में निकलवाया विज्ञापन

atiq ahmad appeal for come without weapons in roadshows
एक अखबार में अतीक ने निकलवाया रोड शो का विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ने बताया कि करीब एक हजार वाहनों से समर्थक कानपुर पहुंचेंगे। वे गुरुवार सुबह 10 बजे इलाहाबाद से निकलेंगे। सम्मेलन में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए सपा प्रत्याशी ने अपील भी जारी की है। शहर के एक अखबार में अपील का विज्ञापन भी निकलवाया गया है।

समर्थकों से कहा है कि असलहा (अस्त्र, शस्त्र) लेकर न आएं। टोल प्लाजा पर किसी तरह का विवाद न करें। टोल अदा करके सम्मेलन में आएं। यातायात नियमों का अनुपालन करें। 

 

35 साल से सीट भाजपा के पास

atiq ahmad appeal for come without weapons in roadshows
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
35 साल से सीट भाजपा के पास
कैंट विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल माना जाता है, फिर भी पिछले 35 साल से यहां भाजपा का कब्जा है। पहले सतीश महाना ने जीत दर्ज की और अब रघुनंदन भदौरिया विधायक हैं। अब सपा ने अतीक अहमद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बसपा ने डॉ. नसीम अहमद को प्रत्याशी बनाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed