फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुरवालों ने ऐसे मनाया अटल का जन्मदिन

Sun, 25 Dec 2016 08:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
atal bihari birthday in kanpur
घी के दीपक जलाकर अटल बिहारी बाजपेई की लम्बी उम्र की कामना - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन कानपुरवालों ने अलग-अलग तरीके से मनाया। मंदिरों में उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना के लिए घी के दीपक जलाये गए तो चौराहों पर अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाईयां बाटी गईं। शास्त्रीचौक और गोविंदनगर में सभायें कर अटल की कवितायें गाईं गईं। वहीं मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

चाय और मिठाईयां बांटीं

atal bihari birthday in kanpur
अटल के जन्मदिन पर बांटी गईं मिठाईयां - फोटो : अमर उजाला
बनारस हिन्दु विश्वविघालय के संस्थापक पं.मदन मोहन मालवीय और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना के लिए घी के 92 दीप जलाये गए। इसके अलावा लोगों को मिठाई और चाय बाटी गई।  

‘अटल’ विशेषतायें बताईं

atal bihari birthday in kanpur
अटल का जन्मदिन मनातीं महिलायें - फोटो : अमर उजाला
निराला नगर भाजपा महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को जन्मदिन की बधाईं अलग ही अंदाज से दीं। महिला कार्यकर्ताओं ने अटल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनकी विशेषतायें लोगों को बताईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को बांटे लड्डू

atal bihari birthday in kanpur
अटल का जन्मदिन मनाते भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में धूम धाम से अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राहगीरों को लड्डू बांटे गए। कंपनी बाग चौराहे पर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई एक ऐसा नेता हैं जिन्हें भारतीय राजनीति में सबसे अलग दर्जा मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed