फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव आयोग की नाक में दम करेगा अतीक का यह दांव

Sun, 25 Dec 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 08:08 AM IST
सार

- अतीक ने कहा, चुनाव आयोग तक ले जाएंगे मामला
- अदा की नमाज, अजमेरी मस्जिद जाकर समर्थन मांगा
- 26 दिसंबर से शहर में डालेंगे डेरा

विज्ञापन
voter list mess on atiq ahmad seat
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
अतीक अहमद ने अब चुनाव आयोग की नाक में दम करने का मन बना लिया है। उधर, सपा नेता की पल-पल की हरकत पर नजर रख रहा आयोग भी इनके हर पैंतरे से वाकिफ है। मुकाबला दिलचस्प हो चला है।

 


 

वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने की व्यवस्था पर अतीक का सवाल

voter list mess on atiq ahmad seat
अतीक अहमद सभा के दौरान - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र की जितनी आबादी है, उतने नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को सुजातगंज स्थित अजमेरी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की और लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि नेताजी (सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद मिला है। 

 

 

सपा प्रत्याशी का काफिला दिनभर रहा चर्चा में

voter list mess on atiq ahmad seat
अतीक अहमद समर्थकों के साथ - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अतीक अहमद गुरुवार को पहली बार कानपुर आए थे, रोड शो किया था, फिर बाबूपुरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। वे कचहरी के पास स्थित एक होटल में रुके और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय गए। जिलाध्यक्ष फजल महमूद सहित कई पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सपा प्रत्याशी का काफिला सुजातगंज की तरफ निकल पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
voter list mess on atiq ahmad seat
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहां नमाज अदा की और लाल बंगला में चुनावी दफ्तर भी खोला। देरशाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अतीक अहमद ने कहा कि 26 दिसंबर से वह कानपुर नगर में डेरा डालेंगे। हर वार्ड, बूथ पर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे। सपा सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्य बताकर वोट मांगेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed